शाहरुख खान के बाद अब सलमान खान संग इश्क लड़ाएंगी नयनतारा, ‘भाईजान’ की इस फिल्म में हुई लेडी सुपरस्टार की एंट्री

Sanchar Now
3 Min Read

सुपरस्टार सलमान खान की नई पैन इंडिया फिल्म ने अनाउंसमेंट के साथ ही फैन्स की एक्साइटमेंट बढ़ानी शुरू कर दी है. अब इस फिल्म से एक ऐसा अपडेट आया है, जो माहौल ही बदल देगा. सलमान के इस प्रोजेक्ट में लीड एक्ट्रेस लेडी सुपरस्टार नयनतारा होंगी. ये कोलेबोरेशन इतना तगड़ा है कि अपने आप में फिल्म देखने की बड़ी वजह बन सकता है. मेकर्स ने सोशल मीडिया पर खुद ये अनाउंसमेंट शेयर की है और इस प्रोजेक्ट को फिलहाल एक टेम्परेरी टाइटल भी मिल गया है— Nayanthara X Salman Khan.

मेकर्स ने किया नयनतारा का वेलकम

कुछ ही दिन पहले ये कन्फर्म हुआ था कि सलमान खान अब साउथ के जाने-माने डायरेक्टर वम्शी पेदीपल्ली के साथ एक फिल्म करने जा रहे हैं. महेश बाबू की फिल्म महर्षि के लिए उन्हें नेशनल अवॉर्ड भी मिल चुका है. अब मेकर्स श्री वेंकटेश्वर क्रिएशंस ने इस फिल्म की लीडिंग लेडी के तौर पर नयनतारा का नाम अनाउंस कर दिया है. मेकर्स ने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल से ‘क्वीन’ नयनतारा का वेलकम करते हुए लिखा, ‘एक असली स्पेशल प्रोजेक्ट के लिए आपका हमारे साथ आना हमारे लिए बहुत सम्मान की बात है’. इसके साथ मेकर्स ने नयनतारा और सलमान की एक तस्वीर भी शेयर की.

सलमान को भी मिलेगी ‘जवान’ जैसी हिट?

कई सालों तक सिर्फ साउथ में ही शानदार हिट फिल्मों से नयनतारा ने ऐसी पहचान बनाई है कि उन्हें लेडी सुपरस्टार कहा जाता है. लेकिन उन्होंने दो दशक से लंबे करियर का रास्ता बदलते हुए 2023 में शाहरुख खान की फिल्म जवान से हिंदी में भी डेब्यू किया था. बॉलीवुड की सबसे बड़ी हिट्स में से एक जवान में नयनतारा का काम लोगों को खूब पसंद आया था. शाहरुख खान के साथ उनकी केमिस्ट्री की खूब चर्चा हुई थी.

पढ़ें  रवींद्र जडेजा ने पिता के आरोपों को बताया बकवास, कहा- सिर्फ एक पक्ष..., मेरे पास भी कहने को बहुत कुछ

सलमान खान का ये नया प्रोजेक्ट एक पैन इंडिया फिल्म के तौर पर बहुत एक्साइटिंग लग रहा है. वम्शी पेदीपल्ली स्टाइलिश मगर मैसेज देने वाली मास फिल्मों के स्पेशलिस्ट माने जाते हैं. उनके लीड हीरो सलमान से बड़ा मास स्टार शायद ही इंडिया में कोई हो. वम्शी की प्रेजेंटेशन सलमान को दर्शकों में फिर से नई पॉपुलैरिटी दिला सकती है. और अब लेडी सुपरस्टार नयनतारा के आने से इस प्रोजेक्ट की साउथ में वैल्यू बहुत बढ़ गई है. देखना है कि सलमान की ये नई फिल्म क्या कमाल करती है.

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment