पति की हत्या के बाद रातभर लाश के पास सोती रही पत्नी, अमरोहा में रिश्ते का कत्ल सुनकर कांप गए लोग

Sanchar Now
3 Min Read

हसनपुर (अमरोहा)। कोतवाली क्षेत्र के गांव पिपलौती कला में एक महिला ने अपने प्रेमी (तहेरे देवर) और उसके दोस्त के साथ मिलकर पति की गला रेतकर हत्या कर दी। सनसनीखेज बात यह है कि वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पत्नी रात भर पति की लाश के बगल वाली चारपाई पर अपने दो मासूम बच्चों के साथ सोती रही। रविवार सुबह राज-मिस्त्री का शव अपने ही घर के बरामदे में हाथ-पैर बंधी हालत में चारपाई पर पड़ा मिला। बयानों में उलझी पत्नी ने पुलिस पूछताछ में अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है। पुलिस ने मुख्य आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment