वेलेंसिया होम्स सोसाइटी में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2026 को लेकर जागरूकता अभियान आयोजित

Sanchar Now
2 Min Read

संचार नाउ। ग्रेटर नोएडा वेस्ट के सेक्टर-1 स्थित वेलेंसिया होम्स सोसाइटी में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन (SWM) नियम 2026 एवं उचित कूड़ा निस्तारण व्यवस्था को लेकर जागरूकता अभियान आयोजित किया गया। यह अभियान स्वास्थ्य विभाग के निर्देशन में फीडबैक फाउंडेशन द्वारा एनजीओ सोसाइटी फॉर हेल्थ एंड डेवलपमेंट ऑर्गेनाइजेशन (SHDO) के सहयोग से संचालित किया गया।

दरअसल, अभियान का उद्देश्य सोसाइटी निवासियों को वैज्ञानिक तरीके से कचरा प्रबंधन के प्रति जागरूक करना तथा स्वच्छ और सतत वातावरण बनाए रखने के लिए सामुदायिक सहभागिता को बढ़ावा देना था। कार्यक्रम के दौरान निवासियों को ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2026 के प्रमुख प्रावधानों, कूड़ा निस्तारण की उचित प्रक्रियाओं और अपशिष्ट प्रबंधन में व्यक्तिगत जिम्मेदारियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

इस दौरान विशेष रूप से स्रोत स्तर पर कचरे के पृथक्करण, सोसाइटी परिसर में साफ-सफाई बनाए रखने और SWM दिशानिर्देशों के पालन पर जोर दिया गया। लोगों को पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छ समुदाय निर्माण के लिए दैनिक जीवन में जिम्मेदारीपूर्वक कचरा प्रबंधन अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम के अंत में निवासियों को स्वच्छता एवं अपशिष्ट प्रबंधन की शपथ भी दिलाई गई। सभी ने कचरे का पृथक्करण करने, स्वच्छता बनाए रखने और निर्धारित SWM नियमों का पालन करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।

पढ़ें  ग्रेटर नोएडा वेस्ट के 17 गांव होंगे रोशन, 2600 एलईडी स्ट्रीट लाइटें लगाने की तैयारी
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment