जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज़ को मिला “बेस्ट मैनेजमेंट कॉलेज प्लेसमेंट इन India Award 2026”

Sanchar Now
2 Min Read

संचार नाउ शिक्षा और प्लेसमेंट के क्षेत्र में लगातार नई उपलब्धियां हासिल कर रहे जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज़ (GIMS), ग्रेटर नोएडा/दिल्ली-एनसीआर को प्रतिष्ठित “बेस्ट मैनेजमेंट कॉलेज प्लेसमेंट इन इंडिया अवॉर्ड 2026” से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान नई दिल्ली में आयोजित 7वें राष्ट्रीय शिक्षा सम्मेलन “Vision 2030 Education and Leadership Summit” के दौरान प्रदान किया गया। कार्यक्रम का आयोजन इंटिएक्सीलेंट चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (ICCI) द्वारा किया गया।

दरअसल, यह पुरस्कार संस्थान की उत्कृष्ट प्लेसमेंट व्यवस्था, उद्योग जगत के साथ मजबूत तालमेल, विद्यार्थियों के समग्र विकास और करियर उन्नति के प्रति निरंतर प्रतिबद्धता को दर्शाता है। संस्थान की इस उपलब्धि के पीछे विद्यार्थियों, शिक्षकों, पूर्व छात्रों, कॉर्पोरेट सहयोगियों और कॉर्पोरेट रिसोर्स सेंटर टीम का सामूहिक योगदान रहा।

संस्थान की ओर से यह सम्मान प्लेसमेंट विभाग की डिप्टी जनरल मैनेजर अंकिता चौहान ने प्राप्त किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि पूरी टीम की मेहनत, विद्यार्थियों के समर्पण और उद्योग जगत के सहयोग का परिणाम है।

संस्थान के मुख्य कार्यकारी अधिकारी स्वदेश कुमार सिंह ने कहा कि संस्थान का उद्देश्य विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ उद्योग की जरूरतों के अनुरूप प्रशिक्षण और बेहतर रोजगार अवसर उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में भी संस्थान शिक्षा और प्लेसमेंट के क्षेत्र में नए मानक स्थापित करने के लिए प्रतिबद्ध रहेगा।

वहीं संस्थान के निदेशक डॉ. भूपेन्दर सोम ने कहा कि जीआईएमएस हमेशा से कौशल विकास, व्यक्तित्व निर्माण और उद्योग आधारित शिक्षा पर विशेष ध्यान देता रहा है। यह सम्मान संस्थान की उत्कृष्ट शैक्षणिक और प्लेसमेंट प्रणाली की राष्ट्रीय स्तर पर पहचान है।

पढ़ें  कोहरे में सुरक्षित सफर की पहल: एनएच-34 लुहारली टोल पर चला विशेष सड़क सुरक्षा अभियान

जीएनआईओटी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के अंतर्गत संचालित जीआईएमएस संस्थान प्रबंधन शिक्षा और प्लेसमेंट के क्षेत्र में लगातार नए आयाम स्थापित कर रहा है तथा विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण के लिए पूर्ण समर्पण के साथ कार्य कर रहा है।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment