संचार नाउ। उच्च शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जीएनआईओटी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस ने राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। वर्ष 2026 में आयोजित एंटरप्रेन्योर इंडियन एजुकेशन अवॉर्ड्स में संस्थान को “वर्ष का सर्वश्रेष्ठ उच्च शिक्षण संस्थान – स्टैंडअलोन” के प्रतिष्ठित सम्मान से नवाजा गया। इस पुरस्कार के लिए चयन प्रक्रिया में अर्न्स्ट एंड यंग (ईवाई) ने आधिकारिक मूल्यांकनकर्ता के रूप में भूमिका निभाई, जिससे पूरी प्रक्रिया की पारदर्शिता और विश्वसनीयता सुनिश्चित हुई।
यह सम्मान देश के उन शिक्षण संस्थानों को दिया जाता है, जो शैक्षणिक गुणवत्ता, आधुनिक अधोसंरचना, अनुसंधान एवं नवाचार, छात्र उपलब्धियां, उद्योग–शैक्षणिक सहयोग, प्रभावी नेतृत्व और सामाजिक उत्तरदायित्व जैसे मानकों पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हैं। जीएनआईओटी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस ने इन सभी क्षेत्रों में अपनी सशक्त पहचान स्थापित करते हुए यह उपलब्धि अर्जित की है।
इस अवसर पर नैक ए प्लस एवं एनबीए मान्यता प्राप्त जीएनआईओटी इंजीनियरिंग संस्थान के निदेशक धीरज गुप्ता ने संस्थान की ओर से यह सम्मान ग्रहण किया। उन्होंने इसे पूरे जीएनआईओटी ग्रुप परिवार की सामूहिक मेहनत, अनुशासन और गुणवत्ता के प्रति निरंतर प्रतिबद्धता का परिणाम बताया।
संस्थान के चेयरमैन राजेश कुमार गुप्ता, वाइस चेयरमैन गौरव गुप्ता और जीआईएमएस के मुख्य कार्यकारी अधिकारी स्वदेश कुमार सिंह ने कहा कि यह उपलब्धि गुणवत्ता आधारित शिक्षा, नवाचार और उद्योग से मजबूत जुड़ाव का प्रतिफल है। उन्होंने विश्वास जताया कि जीएनआईओटी ग्रुप भविष्य में भी उच्च शिक्षा के क्षेत्र में नए मानक स्थापित करता रहेगा।
यह सम्मान शिक्षकों, कर्मचारियों, विद्यार्थियों, अभिभावकों और पूर्व छात्रों के सामूहिक योगदान को समर्पित है, जिनके सहयोग से जीएनआईओटी ग्रुप को राष्ट्रीय पहचान मिली है।
