दीपावली मिलन में कांग्रेस का बड़ा सियासी दावा, बोले- अगली दीपावली तक यूपी में होगी कांग्रेस गठबंधन की सरकार!

Sanchar Now
3 Min Read

संचार नाउ। ग्रेटर नोएडा में जिला कांग्रेस कमेटी गौतमबुद्ध नगर की ओर से ग्रेटर नोएडा स्थित YMCA क्लब में दीपावली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पत्रकारों, वरिष्ठ मीडियाकर्मियों और कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। समारोह में राजनीतिक चर्चाओं से इतर आपसी मेल-मिलाप, सौहार्द और आत्मीयता का माहौल देखने को मिला। सभी ने एक-दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए सामाजिक एकता और भाईचारे का संदेश दिया।

जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक भाटी चोटीवाला ने अतिथियों और पत्रकारों का स्वागत करते हुए कहा कि दीपावली केवल रोशनी और उत्सव का पर्व नहीं, बल्कि प्रेम, विश्वास, सद्भाव और सामाजिक एकता को मजबूत करने का अवसर है। उन्होंने कहा कि पार्टी की ओर से हर वर्ष आयोजित होने वाला यह कार्यक्रम पत्रकार साथियों और कांग्रेस परिवार के बीच आपसी संबंधों को मजबूत करने का माध्यम है।

पत्रकारिता लोकतंत्र की मजबूत आवाज : दीपक भाटी

दीपक भाटी ने पत्रकारिता को लोकतंत्र का महत्वपूर्ण स्तंभ बताते हुए कहा कि स्वतंत्र, निष्पक्ष और निर्भीक मीडिया लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूती प्रदान करता है। पत्रकार समाज और सत्ता के बीच संवाद का सेतु बनकर जनसमस्याओं को शासन-प्रशासन तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण कार्य करते हैं। उन्होंने गौतमबुद्ध नगर के पत्रकारों के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि कांग्रेस संगठन पत्रकारों के सम्मान, स्वतंत्रता और आपसी संवाद को हमेशा महत्व देता है।

अगली दीपावली तक यूपी की राजनीति बदलने का दावा

समारोह के दौरान दीपक भाटी चोटीवाला ने राजनीतिक बयान देते हुए कहा कि आने वाले वर्ष दीपावली पर जब सभी दोबारा मिलेंगे, तब तक तानाशाही भरी यह सरकार बदल चुकी होगी और उत्तर प्रदेश में कांग्रेस गठबंधन की सरकार होगी। उन्होंने दावा किया कि इससे प्रदेश के किसानों और नौजवानों को लाभ मिलेगा। उनके इस बयान ने दीपावली मिलन समारोह में राजनीतिक चर्चाओं को भी नई दिशा दे दी।

पढ़ें  अगस्त क्रांति दिवस पर सदर तहसील के खिलाफ करप्शन फ्री इंडिया का हल्ला बोल प्रदर्शन, भ्रष्टाचार के आरोपों की निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग

बड़ी संख्या में कांग्रेसजन रहे मौजूद

कार्यक्रम में चरण सिंह, दुष्यंत नागर, गौतम अवाना, मुकेश शर्मा, तेजवीर सिंह, नीरज लोहिया, सतीश शर्मा, निशा शर्मा, सूबेदार सतपाल सिंह, किशन शर्मा, देवेश चौधरी, विजय नागर, रघुराज शर्मा, पुनीत मावी, कैलाश बंसल, धर्म सिंह, शीबा राय, शिवानी सिंह, नरेश शर्मा, सुबोध भट्ट, श्रुति कुमारी, अमित कुमार, सचिन जीनवाल, प्रिंस भाटी, नीरज शर्मा, दयानंद नागर, आलोक शर्मा, हबीब इदरीशी, महकार सिंह, महेश नागर, मोहित भाटी, दीपक कुमार, भूपेंद्र सिंह, नूर मोहम्मद और जमरुद्दीन सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment