‘दिल्ली में तय होगा बिहार का भविष्य..’ पीएम मोदी और नीतीश की बैठक में बनेगी सहमति

Sanchar Now
3 Min Read

पटना: बिहार की सियासत में आज बड़ा ‘महामंथन’ होने जा रहा है. सीएम नीतीश कुमार आज दोपहर 3 बजे के आसपास दिल्ली के लिए रवाना होंगे. दिल्ली पहुंचने के बाद उनकी बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात हो सकती है. कल 10 अप्रैल को नीतीश कुमार राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ लेंगे. यह उनका बिहार की सक्रिय राज्य राजनीति से राष्ट्रीय राजनीति की ओर महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है. सूत्रों के अनुसार, नीतीश कुमार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से भी मुलाकात कर सकते हैं. इस बैठक में बिहार में नई सरकार के गठन, मुख्यमंत्री पद और डिप्टी मुख्यमंत्री पद पर चर्चा होगी. साथ ही नीतीश कुमार भविष्य में क्या भूमिका निभाएंगे, इस पर भी मंथन होने की संभावना है.

बीजेपी का हाई-लेवल महामंथन

इस बैठक में बीजेपी के कई सीनियर लीडर शामिल रहेंगे. बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी शाम 5 बजे तक दिल्ली पहुंचेंगे. इसके अलावा बिहार बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, विजय सिन्हा और अन्य प्रमुख नेता भी बैठक में हिस्सा लेंगे. बैठक का मुख्य फोकस बिहार में नया मुख्यमंत्री कौन बनेगा और डिप्टी सीएम पद पर किसे रखा जाएगा. इस पर होगा. सम्राट चौधरी समेत कई बीजेपी नेताओं के नाम सीएम पद के दावेदार के रूप में चर्चा में हैं. एनडीए की स्थिरता बनाए रखते हुए एक ऐसे चेहरे को चुना जाएगा, जिस पर पूरे गठबंधन की सहमति हो.

​​​​​​​बिहार सियासत का हो सकता है टर्निंग पॉइंट

नीतीश कुमार के दिल्ली दौरे और बीजेपी की इस हाई-लेवल बैठक को बिहार की राजनीति का टर्निंग पॉइंट माना जा रहा है. माना जा रहा है कि जल्द ही नीतीश कुमार मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे सकते हैं और उसके बाद नई सरकार का गठन होगा. बीजेपी बिहार में पहली बार मुख्यमंत्री पद हासिल करने की तैयारी में दिख रही है.

पढ़ें  तेलंगाना की स्कूल प्रिंसिपल को 10वीं के छात्रों ने 27 बार घोंपा चाकू, 'बाबू' से खुला मर्डर मिस्ट्री का राज

वहीं, आज इस बैठक के फैसले से न सिर्फ नया CM और डिप्टी CM तय होगा. बल्कि बिहार में अगले कुछ वर्षों की राजनीतिक रणनीति भी साफ हो जाएगी. दिल्ली में आज होने वाला यह महामंथन बिहार की सत्ता समीकरण को पूरी तरह बदल सकता है. राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज है कि NDA की एकजुटता बनाए रखते हुए बिहार में नई सरकार जल्द गठित की जाएगी.

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment