आगरा में तीन भाइयों के बीच खूनी संघर्ष, एक की हत्या कर शव जला दिया

Sanchar Now
2 Min Read

आगरा के थाना फतेहपुर  सीकरी में तीन भाइयों के बीच खूनी संघर्ष हुआ। इस संघर्ष में मझले भाई की हत्या कर दी गई। इसके बाद परिवार के लोगों ने उसका अंतिम संस्कार करने की जगह बर्बरता की हदों को पार कर दिया। उसकी लाश को ले जाकर गांव के बाहर बिटोरे में फेंक दिया। इसके बाद बिटोरे को आग लगा दी। आग की लपटों के साथ लाश जल गई।

फतेहपुर सीकरी के ग्राम  दुल्हारा में सोमवार रात नेहनू , रणवीर और मनोज पुत्रगण हरिभान सिंह में विवाद हो गया। इस विवाद में लाठी-डंडे और धारदार हथियार चले। झगड़े में मझले भाई रणवीर की मौत हो गई। परिवार वालों ने युवक की मौत के बाद शव को गांव के बाहर लगे बिटोरे में रखकर फूंक दिया।

मिली जानकारी के अनुसार पारिवारिक विवाद काफी समय से चल रहा था। नहनू की पत्नी द्वारा भी दो-तीन दिन पूर्व ही एक प्रार्थना पत्र थाने में दिया था, जिसकी थाना पुलिस जांच कर रही थी। वहीं रणवीर द्वारा भी भाइयों के खिलाफ एक तहरीर सोमवार रात थाना पुलिस को दी गई थी। तीन माह पूर्व भी तीनों भाइयों में घरेलू विवाद हुआ था।  मनोज और रणवीर अविवाहित हैं।

बताया गया है कि थाने में तहरीर देकर आने की जानकारी के बाद सोमवार रात तीनों भाइयों में फिर से विवाद शुरू हो गया। इस दौरान लाठी-डंडे और धारदार हथियारों के साथ भाई-भाई एक दूसरे की जान लेने के लिए टूट पड़े। हमले में रणवीर सिंह को गंभीर चोट आई। उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

घरेलू विवाद के कारण गांव के किसी लोगों ने बीच बचाव नहीं किया। घटना के बाद परिवार वालों ने थाना पुलिस को भी सूचना नहीं दी। इसके बाद रणवीर के शव को बिटोरे में रखकर फूंक दिया। सूचना पर पुलिस पहुंच गई।

पढ़ें  ज्ञानवापी में वजूखाने को लेकर 22 अगस्त को हाईकोर्ट में सुनवाई, ASI सर्वे की मांग

प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र दहिया ने बताया कि जिस जगह शव को फूंक दिया, वहां से अवशेषों को निकाल कर फॉरेंसिक टीम को बुलाया जाएगा। आगे की कानूनी कार्रवाई जल्द की जाएगी।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment