साली को भगा ले गया जीजा… फिर रिश्तेदार को Video कॉल कर दिखाई जहर की पुड़िया, ईद से एक दिन पहले आई सुसाइड की खबर

Sanchar Now
4 Min Read

 यूपी के शामली में मुजफ्फरनगर निवासी सीमेंट कारोबारी एवं चार बच्चों का पिता दो दिन पहले अपने छोटे भाई की नाबालिग साली को लेकर फरार हो गया था। शुक्रवार को इन दोनों सहारनपुर के ननौता स्थित एक होटल में जहर खा लिया। गंभीर हालत में दोनों को शामली में निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां दोनों की मौत हो गई। किशोरी के पिता ने आरोपी के खिलाफ दो दिन पहले ही बुढ़ाना थाने में बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बताया जा रहा है कि जहर खाने के दौरान दोनों ने बुआ के लड़के को वीडियो कॉल करके इसकी जानकारी दी थी।

जिला मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना थानाक्षेत्र के गांव जौला निवासी 32 वर्षीय अजमल और गांव मंदवाड़ा निवासी 14 वर्षीय किशोरी ने जिला सहारनपुर के ननौता ​​​​स्थित एक होटल में जहर खा लिया। दोनों को गंभीर हालत में शामली के निजी अस्पताल में उनके रिश्तेदारों ने भर्ती कराया, जहां पर दोनों की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक अजमल के खिलाफ 18 मार्च में किशोरी के पिता ने प्राथमिक दर्ज कराई थी।

आरोप है कि अजमल उसकी बेटी को बहला फुसलाकर बाइक पर ले गया था। पुलिस के मुताबिक, अजमल चार साल से मंदवाड़ा गांव में सीमेंट, डस्ट व बजरी की दुकान करता था। मंदवड़ा में उसके छोटे भाई की ससुराल भी है। मृतका किशोरी छोटे भाई अकरम की साली थी। एसपी नरेंद्र प्रताप सिंह का कहना है कि शामली पुलिस पंचानामा भरकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। मुकदमा बुढ़ाना थाने में पंजीकृत है, आगे की सभी कार्यवाही मुजफ्फरनगर बुढ़ाना थाने के तहत होगी।

पढ़ें  मेरठ के सेंट्रल मार्केट मामले पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आज, 860 भूखंडों पर बनी दुकानों पर होगा फैसला

जहर खाकर बुआ के लड़के को की वीडियो कॉल

अजमल के छोटे भाई असलम ने बताया कि जहर खाने के दौरान अजमल गांव हिंड में अपनी बुआ के लड़के रिजवान को वाट्सअप पर वीडियो कॉल की। अजमल ने रिजवान से कहा कि अब सारा मामला खत्म हो गया है। उसने खुद ही इस मामले को खत्म कर दिया है। अजमल के बाद किशोरी ने वीडियो कॉल पर बात की। असलम के मुताबिक, किशोरी ने कहा कि वह भी जहर खाकर जान दे रही है। इससे पहले कि रिजवान उसे कुछ कह पाता तो उन्होंने फोन स्विच ऑफ कर दिया।

अजमल और किशोरी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

जहर खाने के दौरान अजमल और किशोरी की बुआ लड़के में हुई बातचीत के दौरान की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। हालांकि हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता। वायरल वीडियो में अजमल बुआ के लड़के रिजवान जहर के दो पैकेट दिखा रहा है। दूसरी तरफ से रिजवान कह रहा है कि कुछ नहीं होगा, सब ठीक हो जाएगा। अजमल बुआ से बात कराने को कह रहा। भाई बता रहा है कि वह घर पर नहीं हैं। इसके बाद वह किशोरी से बात कराने को कहता है। अजमल को वह कहता है कि भाई मान जा। लड़की की अम्मी ने भी कहा दिया कि निकाह करा देंगे और घर आ जाओ। त्योहार के दिन ऐसा न कर। वीडियो में अजमल बोतल से कुछ पीते हुए नजर आ रहा है।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment