जीआईएमएस की फ्रेशर्स पार्टी में छाया ग्लैमर, सलमान अली की लाइव परफॉर्मेंस ने मचाया धमाल

Sanchar Now
2 Min Read

संचार नाउ। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज (जीआईएमएस), ग्रेटर नोएडा के पीजीडीएम बैच 2026-28 के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के स्वागत के लिए इंडिया एक्सपो मार्ट एंड सेंटर के ऑडिटोरियम में भव्य फ्रेशर्स पार्टी का आयोजन किया गया। ‘गो ग्लैम’ थीम पर आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने संगीत, नृत्य, फैशन और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के जरिए अपनी प्रतिभा और आत्मविश्वास का शानदार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का सबसे बड़ा आकर्षण इंडियन आइडल फेम गायक सलमान अली की लाइव परफॉर्मेंस रही।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इस दौरान एसीपी पवन कुमार की गरिमामयी उपस्थिति रही। उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि कॉलेज जीवन केवल डिग्री हासिल करने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह व्यक्तित्व निर्माण और भविष्य की दिशा तय करने का महत्वपूर्ण समय है। उन्होंने विद्यार्थियों को मेहनत, अनुशासन और अच्छे संस्कारों के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

जीएनआईओटी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के चेयरमैन डॉ. राजेश कुमार गुप्ता, वाइस चेयरमैन गौरव गुप्ता, सीईओ स्वदेश कुमार सिंह, मैनेजमेंट मेंबर वंश गुप्ता और डायरेक्टर डॉ. भूपेंद्र कुमार सोम ने नवागंतुक विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्रबंधन ने विद्यार्थियों से अकादमिक शिक्षा के साथ नेतृत्व, संचार कौशल, टीमवर्क और व्यावहारिक ज्ञान पर भी ध्यान देने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में विद्यार्थियों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने खूब तालियां बटोरीं। वहीं रैंप वॉक समारोह का प्रमुख आकर्षण रहा, जिसमें पीजीडीएम बैच 2026-28 के विद्यार्थियों ने आत्मविश्वास और आकर्षक अंदाज में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विभिन्न गतिविधियों के बाद उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को ‘मिस्टर फ्रेशर’, ‘मिस फ्रेशर’, ‘मिस्टर शो स्टॉपर’, ‘मिस शो स्टॉपर’, ‘मिस्टर मैवरिक’ और ‘मिस फैशनिस्टा’ जैसे खिताबों से सम्मानित किया गया।

पढ़ें  होटल में मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने के मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार

इसके बाद सलमान अली ने अपनी दमदार आवाज और लोकप्रिय गीतों से ऐसा समां बांधा कि पूरा सभागार संगीत और उत्साह से झूम उठा। विद्यार्थियों ने उनकी लाइव परफॉर्मेंस का जमकर आनंद लिया। आयोजन नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए नए शैक्षणिक एवं पेशेवर सफर की यादगार शुरुआत बन गया।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment