किसान को रास्ते में रोका, सीने में 4 गोली मारी; 3 साल पहले हुई थी भाई की हत्या

Sanchar Now
3 Min Read

बरेली। मंगलवार शाम रंजिशन एक किसान की खेत से घर लौटते वक्त अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। घायल किसान पुष्पेंद्र गंगवार को परिजन तुरंत निजी अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एसएसपी अनुराग आर्य, एसपी मुकेश मिश्रा समेत अधिकारी मौके पर पहुंच गये। उन्होंने थाना पुलिस को मामले में कड़ी कार्रवाई का आदेश दिया है।

खेत से बाइक से घर लौट रहे थे

खरदाह गांव के 45 वर्षीय पुष्पेंद्र गंगवार, पुत्र बाबूराम, मंगलवार को खेत में काम करने गए थे। शाम करीब 4:30 बजे वह बीसलपुर रोड पर बाइक से घर लौट रहे थे, तभी भुता के नवदिया सीएनजी पेट्रोल पंप के पास दो अज्ञात युवकों ने उन पर चार राउंड फायरिंग कर दी। पुष्पेंद्र गोली लगने के बाद सड़क पर गिर पड़े। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और पुष्पेंद्र को इलाज के लिए मेडिसिटी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पुलिस की कार्रवाईः

हत्या के मामले को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने घटना स्थल का मुआयना किया और आसपास के लोगों से पूछताछ की। फिल्ड यूनिट, एसओजी और सर्विलांस टीम को जांच में लगाया गया है। पुलिस की शुरुआती जांच में दो संदिग्धों की पहचान कर ली गई है, और उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

पुरानी रंजिश का मामलाः

पुलिस की जांच से पता चला कि मृतक पुष्पेंद्र और उनके परिवार की गांव के ही हिस्ट्रीशीटर पूरनलाल के परिवार से पुरानी रंजिश थी। वर्ष 2021 में पुष्पेंद्र के भाई की हत्या कर दी गई थी, जिसमें पूरनलाल का भाई पवन कुमार जेल गया था। मृतक पुष्पेंद्र उस मामले में वादी थे, और यह मामला अदालत में अंतिम चरण में विचाराधीन है। पुलिस इस पुरानी रंजिश के आधार पर मामले की तहकीकात कर रही है।

पढ़ें  कार में बैठाया, एक मिनट में जड़े 26 थप्पड़; लखनऊ में एमिटी यूनिवर्सिटी की छात्रा ने अपने क्लासमेट को पीटा

पुलिस की पांच टीमों का गठन

पुलिस ने पांच टीमों का गठन किया है, जिसमें एसओजी, सर्विलांस और स्थानीय थाना पुलिस शामिल हैं। इन सभी टीमों को आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के लिए लगाया गया है। पुलिस ने पीड़ित परिवार को सुरक्षा का आश्वासन

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment