देहरादून में युवक को बाल पकड़कर सड़क पर घसीटा, बेल्ट-डंडों से बेरहमी से पीटा, 20 युवकों पर केस दर्ज

Sanchar Now
2 Min Read

देहरादून। लालपुल पर बच्चे के साथ मारपीट से रोकने पर आरोपितों ने दो युवकों पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। सड़क पर आरोपितों ने पीड़ित के साथ बेरहमी से मारपीट की।

आरोप है कि इस दौरान जेब से मोबाइल, गले से चेन और आठ हजार की नकदी छीन ली गई। हमले में एक युवक के सिर में चोट आई है। शिकायत पर पुलिस ने चार को नामजद करते हुए 15 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

देहराखास स्थित देवऋषि एन्क्लेव निवासी पीड़ित अंकज ने पुलिस को शिकायत की। उन्होंने बताया कि हुए बताया कि बुधवार को दोपहर में वह विवेक के साथ लालपुल पर जा रहे थे। तभी कुछ युवक एक स्कूल के बच्चे के साथ मारपीट करते दिखे। आरोप है कि बच्चे को छुड़ाने का प्रयास किया तो आरोपितों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया।

इसमें विवेक का सर फट गया। आरोपितों ने पीड़ित के साथ सड़क पर बेरहमी से मारपीट की। आरोप है कि युवकों ने विवेक के जेब में रखा मोबाइल और अंकज के गले में पहनी चांदी की चेन व आठ हजार रुपये छीन लिए।

मामले में पटेलनगर पुलिस ने ब्रह्मपुरी निवासी आरोपित प्रज्वल, आदित्य गर्ग, आयुष पंडित, तुषार को नामजद करते हुए 15 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

पढ़ें  रेव पार्टी मामले में बढ़ी एल्विश यादव की मुश्किलें, हाई कोर्ट के आदेश के बाद अब चलेगा मुकदमा
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment