आज का पंचांग (Aaj Ka Panchang) 10 अक्टूबर 2026 : आज सर्वपितृ अमावस्या तिथि, जानें सभी शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Sanchar Now
4 Min Read

Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग), 10 October 2026: आज सर्व पितृ अमावस्या, महालया श्राद्ध, शनिवार व्रत और शनिदेव की पूजा है. पंचांग के अनुसार, आज आश्विन कृष्ण अमावस्या तिथि, हस्त नक्षत्र, चतुष्पाद करण, इन्द्र योग, पूर्व का दिशाशूल और कन्या राशि में चंद्रमा है. आज सर्व पितृ अमावस्या पर सभी ज्ञात और अज्ञात पितरों का श्राद्ध होता है. जिनकी तिथि पता नहीं रहती, उन पितरों का भी तर्पण श्राद्ध आदि होता है. इसे महालया श्राद्ध भी कहते हैं. इसमें अमावस्या तिथि वाले पितरों का भी श्राद्ध और तर्पण करते हैं, पितरों का विसर्जन होता है. उसके बाद शाम को दक्षिण दिशा में तेल का दीपक जलाकर उनको विदा करते हैं.

सर्व पितृ अमावस्या पर पितरों को पितृ लोक के लिए विदा करते हैं. उसके बाद से 15 दिनों के पितृ पक्ष का समापन हो जाता है. उसके बाद से नवरात्रि की शुरुआत होती है. आज जो लोग शनिवार व्रत हैं, वे शनिदेव की पूजा विधिपूर्वक करें. उनको तेल, काले तिल, काली उड़द, काला गुलाब जामुन, शमी के पत्ते, नीले फूल आदि अर्पित करें. शनि चालीसा का पाठ करके शनिवार व्रत कथा सुनें और आरती करें. पूजा के बाद काले नीले वस्त्र, जूते, चप्पल, कंबल, वस्त्र, लोहा, स्टील के बर्तन आदि का दान करें. शनि के कष्ट दूर होंगे.

आज का पंचांग (Aaj Ka Panchang), 10 अक्टूबर 2026

आज की तिथि- अमावस्या – 09:19 पी एम तक, उसके बाद प्रतिपदा
आज का नक्षत्र- हस्त – 09:42 पी एम तक, फिर चित्रा
आज का करण- चतुष्पाद – 09:24 ए एम तक, नाग – 09:19 पी एम तक, किंस्तुघ्न
आज का योग- इन्द्र – 10:02 पी एम तक, फिर वैधृति
आज का पक्ष- कृष्ण
आज का दिन- शनिवार
चंद्र राशि- कन्या

पढ़ें  Aaj Ka Panchang, 18 March 2025 : आज चैत्र कृष्ण चतुर्थी तिथि,जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय

सूर्योदय: सुबह 06:19 बजे
सूर्यास्त: शाम 05:57 बजे
चंद्रोदय: चन्द्रोदय नहीं
चंद्रास्त: 05:30 पी एम

आज के शुभ मुहूर्त

ब्रह्म मुहूर्त: 04:40 ए एम से 05:29 ए एम
अभिजीत मुहूर्त: 11:45 ए एम से 12:31 पी एम
विजय मुहूर्त: 02:04 पी एम से 02:51 पी एम
अमृत काल: 03:36 पी एम से 05:14 पी एम
निशिता मुहूर्त: 11:43 पी एम से 12:33 ए एम, अक्टूबर 11

​दिन का शुभ चौघड़िया मुहूर्त

शुभ-उत्तम: 07:46 ए एम से 09:13 ए एम
चर-सामान्य: 12:08 पी एम से 01:35 पी एम
लाभ-उन्नति: 01:35 पी एम से 03:02 पी एम
अमृत-सर्वोत्तम: 03:02 पी एम से 04:30 पी एम

रात का शुभ चौघड़िया मुहूर्त

लाभ-उन्नति: 05:57 पी एम से 07:30 पी एम
शुभ-उत्तम: 09:03 पी एम से 10:35 पी एम
अमृत-सर्वोत्तम: 10:35 पी एम से 12:08 ए एम, अक्टूबर 11
चर-सामान्य: 12:08 ए एम से 01:41 ए एम, अक्टूबर 11
लाभ-उन्नति: 04:47 ए एम से 06:19 ए एम, अक्टूबर 11

आज के अशुभ समय

गुलिक काल- 06:19 ए एम से 07:46 ए एम
दुर्मुहूर्त- 06:19 ए एम से 07:05 ए एम, 07:05 ए एम से 07:52 ए एम
राहुकाल- 09:13 ए एम से 10:41 ए एम
यमगण्ड- 01:35 पी एम से 03:02 पी एम
दिशाशूल- पूर्व

शिववास

गौरी के साथ – 09:19 पी एम तक, उसके बाद श्मशान में.

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment