ग्रेटर नोएडा में घायल छात्र की मौत, स्वजनों को दोस्तों पर हत्या का शक; अस्पताल के बाहर सड़क पर दे रहे धरना

Sanchar Now
4 Min Read

ग्रेटर नोएडा के बिरौंडा गांव के 11वीं के छात्र की सड़क हादसे में मौत हो गई। परिजन ने छात्र की हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस पर सीमा विवाद में उलझने का आरोप लगाकर शुक्रवार शाम अल्फा गोलचक्कर से जगत फार्म जाने वाले मार्ग पर प्रदर्शन किया। आरोप है कि युवक को घर से बुलाकर हत्या करने के बाद आरोपी पाली अंडरपास के पास मरणासन्न हालत में छोड़कर फरार हो गए। कैलाश अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों के मुताबिक बीटा-2, सूरजपुर और नॉलेज पार्क कोतवाली पुलिस सीमा विवाद के चलते कार्रवाई से बचती रही। प्रदर्शन के बाद बीटा-2 पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की।

सुधीर भाटी बिरौड़ां गांव में परिवार के साथ रहते हैं। चेचरा भाई बंटी उर्फ राजीव (20) को शनिवार रात को दोस्त वैभव निवासी दादरी और बिसरख निवासी एक युवक रात 11ः30 बजे घर से बुलाकर अपने साथ बाइक पर ले गए थे। आरोपी बंटी को कहां ले गए इस बात की जानकारी परिजन को नहीं दी गई।

रात करीब 1.30 बजे छात्र को अधमरी हालत में पाली अंडरपास के पास फेंक दिया गया। फिर आरोपियों ने अपने साथी अनिल निवासी थापखेड़ा व दो अन्य अज्ञात लोगों को फोन कर बताया कि छात्र को उसके घर फेंक आओ, कोई पूछे तो कह देना सड़क दुर्घटना हो गई है। दोनों युवक छात्र को किसी तरह ग्रेटर नोएडा पार्क के पास लेकर पहुंचे। यहां  पहुंचने के बाद उन्होंने परिजन को फोन किया। परिजन को बताया गया कि छात्र की हालत गंभीर है। जल्दी आ जाओ। आनन-फानन में परिजन मौके पर पहुंचे और छात्र को नॉलेज पार्क स्थित कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पढ़ें  ग्रेटर नोएडा में दर्दनाक हादसा, 15वीं मंजिल से गिरकर 5 साल के मासूम की मौत; मां की गोद में टूटी सांसें

मामले में आरोपी वैभव आदि के खिलाफ जांच कर कार्रवाई होनी चाहिए। आरोप है कि बंटी की मौत के बाद परिजनों ने पहले मामले की शिकायत ग्रेटर नोएडा जोन के अधीन आने वाली एच्छर चौकी बीटा-2 कोतवाली पुलिस से की, लेकिन पुलिस ने घटनास्थल सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र का बताते हुए कार्रवाई से मना कर दिया। वहीं सेंट्रल नोएडा जोन के अधीन आने वाली सूरजपुर कोतवाली पुलिस का कहना रहा कि युवक का अपहरण बीटा-2 कोतवाली क्षेत्र से हुआ है। इसलिए कार्रवाई वहीं की पुलिस करेगी।  कैलाश अस्पताल में युवक की मौत के बाद ग्रेटर नोएडा जोन के अधीन आने वाली नॉलेज पार्क कोतवाली पुलिस ने भी पंचनामा भरने से मना कर दिया। तीनों थानों के बीच सीमा विवाद में कार्रवाई नहीं होने से ग्रामीण शुक्रवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे नाराज हो गए और सड़क पर उतरकर प्रदर्शन किया। करीब आधे घंटे तक सड़क जाम के कारण मार्ग पर यातायात प्रभावित हुआ। मार्ग पर एक किलोमीटर लंबा जाम लगा।

जाम की सूचना पर बीटा-2 व नॉलेज पार्क कोतवाली से पुलिस पहुंची। मौके पर एसीपी ग्रेटर नोएडा कृष्णपाल सिंह भी पहुंचे। उन्होंने परिजन को किसी तरह से शांत कराया। बाद में बीटा-2 कोतवाली पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की। वहीं अधिवक्ता उमेश भाटी का कहना है कि मामले में पुलिस की ओर से शुरूआत से ही लीपापोती की गई है। आरोपियों को अबतक गिरफ्तार नहीं किया गया है। अगर समय नहीं कार्रवाई नहीं की गई, तो बड़ा आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment