उज्बेकिस्तान से लड़कियां लाकर लखनऊ में सेक्स रैकेट चलाने वाली लोला कायूमोवा गिरफ्तार, एक वर्ष से थी फरार

Sanchar Now
2 Min Read

खुफिया एजेंसी आईबी ने उत्तर प्रदेश के लखनऊ में हाई-प्रोफाइल सेक्स रैकेट चलाने के आरोप में उज्बेकिस्तान निवासी लोला कायूमोवा को हिरासत में लेकर सुशांत गोल्फ सिटी थाने के सुपुर्द कर दिया है. करीब एक साल से वांछित लोला नेपाल और उज्बेकिस्तान से महिलाओं की अवैध तस्करी कर उन्हें लखनऊ लाती थी. वह डॉक्टर की मदद से महिलाओं की प्लास्टिक सर्जरी कराकर उनका हुलिया बदलवाती थी और पॉश इलाकों के फ्लैटों में रखकर उनसे देह व्यापार कराती थी. 20 जून 2025 को न्यू हजरतगंज स्थित अपार्टमेंट से दो विदेशी महिलाओं के पकड़े जाने के बाद से लोला अंडरग्राउंड चल रही थी.

प्लास्टिक सर्जरी से हुलिया बदलकर देह व्यापार

पुलिस जांच के अनुसार लोला बेहद शातिर तरीके से अपना नेटवर्क चला रही थी. वह उज्बेकिस्तान और नेपाल से महिलाओं को लखनऊ लाती थी. इसके बाद एक डॉक्टर की मदद से उनकी प्लास्टिक सर्जरी कराकर हुलिया बदल दिया जाता था. फिर उन्हें पॉश इलाकों के फ्लैटों में रखकर देह व्यापार कराया जाता था.

2025 में छापेमारी के बाद से थी फरार

20 जून 2025 को एफआरआरओ की टीम ने न्यू हजरतगंज के अपार्टमेंट स्थित कमरा नंबर 527 पर छापा मारा था. वहां से होलिडा और नीलोफर नाम की दो विदेशी महिलाएं फर्जी दस्तावेजों के साथ पकड़ी गई थीं. उनके अवैध रूप से रहने की पुष्टि होने के बाद से लोला अंडरग्राउंड हो गई थी.

उज्बेकिस्तान में लुकआउट नोटिस, चोरी-छिपे की थी शादी

जांच में सामने आया है कि लोला के खिलाफ उज्बेकिस्तान में भी लुकआउट नोटिस जारी है. लोला ने चोरी-छिपे लखनऊ में शादी रचाई थी और अवैध रूप से रह रही थी. उसके नेपाल और उज्बेकिस्तान के गिरोहों से संपर्क थे. अब एजेंसियां पूरे नेटवर्क की पड़ताल में जुटी हैं.

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment