श्रमिक दिवस पर गौतमबुद्धनगर में मेगा हेल्थ कैंप, 201 केंद्रों पर मिलेगा निःशुल्क इलाज

Sanchar Now
1 Min Read

संचार नाउ, गौतमबुद्धनगर। श्रमिक दिवस के अवसर पर 1 मई को जनपद में बड़े स्तर पर मेगा हेल्थ कैंप का आयोजन किया जाएगा। मुख्यमंत्री के निर्देश पर आयोजित इस अभियान में सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक श्रमिकों और आमजन को निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

इस बार अभियान का दायरा और भी बढ़ाया गया है। अब 134 सरकारी अस्पतालों और हेल्थ वेलनेस सेंटर के साथ 67 निजी अस्पताल भी इसमें शामिल हो गए हैं। इस तरह कुल 201 स्थानों पर लोगों को मुफ्त इलाज की सुविधा मिलेगी।

यथार्थ, मैक्स, मेदांता, फोर्टिस, फेलिक्स और शारदा जैसे बड़े निजी अस्पतालों की भागीदारी से इस अभियान को और मजबूती मिली है। प्रशासन के अनुसार, निजी अस्पतालों का यह सहयोग उनकी सामाजिक जिम्मेदारी और सेवा भावना को दर्शाता है।

इस मेगा हेल्थ कैंप का उद्देश्य श्रमिकों को सुलभ और बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग इसका लाभ उठा सकें।

पढ़ें  मुश्किल में पड़ी सीमा हैदर! पति ने पकड़ ली उसकी बड़ी गलती, केस में आया सबसे बड़ा मोड़; कोर्ट पहुंचा मामला
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment