‘मां इंटी बंगारम’ ने रचा इतिहास, बनी 100 करोड़ कमाने वाली पहली फीमेल-लीड तेलुगु फिल्म, देखें सामंथा का रिएक्शन

Sanchar Now
4 Min Read

 नई दिल्ली। नंदिनी रेड्डी की फिल्म ‘मा इंति बंगारम’ 19 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म में सामंथा रुथ प्रभु (Samantha Ruth Prabhu) ने लीड रोल निभाया है। रिलीज के एक महीने से भी कम समय में, इस फिल्म ने दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच दिया है।

साउथ सिनेमा में रचा इतिहास

दक्षिण भारत में महिलाओं के नेतृत्व वाली फिल्मों के इतिहास में मां इंति बंगारम (Maa Inti Bangaaram) ने एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। फिल्म ने दुनियाभर में 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है।

सामंथा ने शेयर किया दिल छूने वाला वीडियो

जब राज निदिमोरु ने सामंथा को बताया कि फिल्म ने यह उपलब्धि हासिल कर ली है, तो वह अपनी खुशी रोक नहीं पाईं। उन्होंने एक दिल छूने वाला वीडियो शेयर किया है जिसमें राज, सामंथा को बताते हैं कि फिल्म ने 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है।

सामंथा ने एक पोस्टर और एक प्यारा सा वीडियो शेयर करके फिल्म की इस कामयाबी की जानकारी दी। राज उनसे पूछते हैं कि क्या वह वीडियो में कुछ खास देखना चाहती हैं, और वह हां कहती हैं। वह उन्हें एक iPad देते हैं, और जैसे ही वह उसे अनलॉक करती हैं, फिल्म की वर्ल्डवाइड कमाई देखकर वह हैरान रह जाती हैं। बेहद खुश सामंथा उनसे कहती हैं, ‘हमने 100 करोड़ कमाए,’ और आखिर में उनके चेहरे पर बड़ी सी मुस्कान होती है।

सामंथा ने लिखा इमोशनल कैप्शन

उन्होंने अपने कैप्शन में लिखा, ‘मा इंति बंगारम’ के रिलीज़ होने से पहले, मुझे याद है कि मैं एक ही बात को लेकर बहुत परेशान रहती थी, क्या लोग फिल्म के बारे में बात भी कर रहे थे? क्या जो चीजें हम रिलीज कर रहे थे, वे लोगों तक पहुंच रही थीं? क्या उन्हें पता था कि यह फिल्म आ रही है?’ उन्होंने फिल्म के रिलीज होने से पहले की अपनी घबराहट के बारे में बताया।

पढ़ें  CM बनते ही थलपति विजय ने पूरे तमिलनाडु के 717 शराब के ठेकों पर लगवाया ताला, कमल हासन, विशाल ने की सराहना

उन्होंने आगे लिखा, ‘मेरे एक दोस्त ने ‘B’ सेंटर के एक एग्जिबिटर को फोन किया। उसे पता नहीं था कि मैं भी सुन रही हूं। मेरे दोस्त ने पूछा, ‘आप ‘मां इंति बंगरम’ के बारे में क्या सोचते हैं? आपको क्या लगता है कि इसकी ओपनिंग कैसी होगी?’ एग्ज़िबिटर ने बिना हिचकिचाए कहा, ‘कोई हीरोइन वाली फिल्म क्यों देखेगा? अगर वह किसी बड़े हीरो की फिल्म में हो, तो ठीक है। लोग उसे उसके ग्लैमर के लिए जानते हैं। लेकिन हीरोइन के लीड रोल वाली फिल्म? कौन देखने आएगा? कोई नहीं।’ ‘मां इंटी बंगरम’ के रिलीज होने से पहले लोगों की यही सोच थी’।

रिस्क लेना जरूरी- सामंथा

उन्होंने लिखा, ‘मुझे लगता है कि असली बदलाव तभी आता है जब कोई रिस्क लेने को तैयार हो। ज्यादातर समय, उन रिस्क का फायदा नहीं मिलता। कभी-कभी मिल भी जाता है। हमारे मामले में, ऐसा ही हुआ। मुझे उम्मीद है कि यह किसी बड़ी चीज की शुरुआत है’।

‘मा इंति बंगारम’ के बारे में

‘मा इंति बंगारम’ का निर्देशन नंदिनी रेड्डी ने किया है। इसे राज निदिमोरु ने बनाया है और उन्होंने, सामंथा और हिमांक रेड्डी दुव्वुरु ने मिलकर ‘ट्रलाला मूविंग पिक्चर्स’ के बैनर तले इसे प्रोड्यूस किया है।

इस फिल्म ने साउथ में महिलाओं के नेतृत्व वाली फिल्मों के लिए इतिहास रचा है, क्योंकि इसने अपने बजट से कई गुना ज्यादा कमाई की है। यह महिलाओं के नेतृत्व वाली पहली सोलो तेलुगु फिल्म भी है जिसने यह मुकाम हासिल किया है। इसमें गुलशन देवैया, दिगंत मंचले, गौतमी, श्रीमुखी और आनंद भी अहम भूमिकाओं में हैं।

पढ़ें  राजस्थान ने मुंबई को 9 विकेट से रौंदा, संदीप के 'पंजे' के बाद यशस्वी जायसवाल ने ठोका शतक
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment