‘रामायण’ में लक्ष्मण की भूमिका मिलने पर बोले रवि दुबे- ‘ठीक एक साल बाद, उसी मंदिर के दर्शन के बाद मुझे…

Sanchar Now
3 Min Read

बॉलीवुड की मोस्ट अवेटेड और मेगा बजट फिल्म ‘रामायणम्’ में लक्ष्मण की भूमिका को लेकर एक्टर रवि दुबे लंबे समय से चर्चा में बने हुए थे। रवि दुबे ने अब तक इसे लेकर कुछ भी नहीं कहा था। अब शुक्रवार को एक्टर ने ऑफिशियली फिल्म से जुड़ने की खबर कन्मफर्ल करते हुए पर्दे के पीछे की कहानी शेयर की है।

उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक इंटरव्यू का वीडियो शेयर किया। इस वीडियो में रवि दुबे फिल्म में अपनी भूमिका से जुड़ी एक खास और आध्यात्मिक घटना का जिक्र किया। उन्होंने बताया, ‘लगभग एक साल पहले मुझे फिल्म रामायणम् के लिए लॉक कर लिया गया था, लेकिन उससे ठीक एक साल पहले की एक घटना उनके लिए बहुत खास साबित हुई। उस समय मैं लखनऊ में किसी फिल्म की शूटिंग के लिए गया था।’

रवि ने मुड़कर देखा कि पास में एक मंदिर था

उन्होंने बताया कि उस समय वे एक गोरिल्ला स्टाइल (गुप्त तरीके से) शूटिंग कर रहे थे, जिसमें वे बाइक पर सवार थे और उनकी हीरोइन उनके पीछे बैठी हुई थी। दोनों सड़क पर घूम रहे थे। एक पल में डायरेक्टर ने ‘कट’ कहा, तो उन्होंने बाइक पार्क कर दी और अगले निर्देश का इंतजार करने लगे। तभी रवि ने मुड़कर देखा कि पास में एक मंदिर है। यह लक्ष्मण का मंदिर था।

रवि दुबे ने कहा- वहां भगवान राम, सीता और लक्ष्मण की पौराणिक तस्वीर थी

रवि ने बताया, ‘मंदिर देखकर मुझे हैरानी हुई क्योंकि मुझे पहले कभी नहीं पता था कि लखनऊ को प्राचीन काल में लक्ष्मण पुरी कहा जाता था। वहां की मान्यता है कि भगवान राम ने अपने छोटे भाई लक्ष्मण को यह शहर सौंपा था। इस संयोग से मैं बहुत प्रभावित हो गया था। हालांकि, मैं मंदिर के अंदर दर्शन करने के लिए गया था। वहां भगवान राम, सीता और लक्ष्मण की पौराणिक तस्वीर थी। मैंने वहां पर प्रार्थना की, बाहर आए और फोटो खींची। उस समय जिस शो की शूटिंग हो रही थी, इसमें मेरा किरदार लखन था (शो का नाम ‘लखन लीला भार्गव’ था)।

पढ़ें  चैंपियंस ट्रॉफी से पहले बांग्लादेश टीम को झटका, तमीम इकबाल ने अचानक ली रिटायरमेंट

‘जब मुझे रामायणम् में लक्ष्मण का रोल मिला तो वो बात याद आई’

उन्होंने इस संयोग को चमत्कार बताया। रवि ने कहा, ‘जब मुझे रामायणम् में लक्ष्मण का रोल मिला, तो मुझे यह पुरानी तस्वीर याद आई थी और मेरे सच में रोंगटे खड़े हो गए थे क्योंकि उस मंदिर में दर्शन के ठीक एक साल बाद, मुझे यह रोल मिला, मेरे लिए तो यह भगवान का संकेत है।’

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment