रणबीर कपूर की ‘रामायण’ को नई पीढ़ी से जोड़ने की तैयारी, 400 से ज्यादा स्कूलों में चलेगा खास कैंपेन

Sanchar Now
3 Min Read

नई दिल्ली। बड़े पर्दे पर आ रही रामायण को लेकर चर्चे पिछले काफी वक्त से चल रही है। फिल्म की रिलीज की तैयारियां चल रही हैं और फिल्म में रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) मुख्य किरदार में हैं। फिल्म के ट्रेलर को लेकर भी अपडेट्स सामने आ रहे हैं। इसी बीच अब रामायण के मेकर्स ने कुछ ऐसी तैयारी की है, जिससे कई स्कूली बच्चे जुड़ने जा रहे हैं।

रामायण को लेकर चलेगा कैंपेन

नमित मल्होत्रा और नितेश तिवारी की रामायण (Ramayana) को लेकर खास तरह के कैंपेन चलाए जाने की तैयारी की जा रही है। 400 से ज्यादा स्कूलों, 18 शहरों और 5 लाख से ज्यादा छात्रों तक पहुंच रखने वाला यह कैंपेन फिल्म की थिएटर रिलीज से पहले ‘रामायण’ की विरासत को देशभर के बच्चों और युवाओं तक पहुंचाने के लिए तैयार किया गया है।

9 जुलाई से देशभर में बड़े स्तर पर एक स्कूल कैंपेन शुरू किया गया है। इसका मकसद भारत के सबसे लोकप्रिय महाकाव्यों में से एक ‘रामायण’ की भावना, उसके मूल्यों और विरासत को सीधे देश के बच्चों तक पहुंचाना है।

400 से ज्यादा स्कूलों में चलाया जाएगा खास कैंपेन

बच्चों को ध्यान में रखकर तैयार किए गए इस कैंपेन को 18 शहरों के 400 से ज्यादा स्कूलों में चलाया जाएगा और इसके जरिए 5 लाख से ज्यादा छात्रों तक इसके पहुंचने की उम्मीद जताई है। इस पहल के तहत बच्चे ‘रामायण’ से जुड़ी कई खास गतिविधियों में हिस्सा लेंगे। इनमें ड्रॉइंग, क्रिएटिव एक्टिविटीज, क्विज प्रतियोगिताएं और इंटरैक्टिव डिस्कशन शामिल हैं।

इन गतिविधियों के जरिए बच्चों को अपने परिवार के साथ मिलकर ‘रामायण’ को समझने और उससे जुड़ने का मौका मिलेगा। “हमारा सत्य, हमारा इतिहास” की सोच पर आधारित इस कैंपेन का उद्देश्य नई पीढ़ी को ‘रामायण’ से जोड़ना है।

पढ़ें  Alia-Bipasha के बाद विक्रांत मैसी के घर जल्द गूंजेगी किलकारी, वाइफ शीतल ठाकुर प्रेग्नेंट

यह पहल ‘रामायण’ की रिलीज से पहले की बड़ी तैयारियों का अहम हिस्सा है। फिल्ममेकर नितेश तिवारी और निर्माता नमित मल्होत्रा और फिल्म के लीड एक्टर रणबीर कपूर की कोशिश है फिल्म की रिलीज को और ग्रैंड बनाया जा सके। यही वजह है कि बच्चों से लेकर बड़ों तक को रामायण के बारे में बताया जा रहा है। जो जादू रामानंद सागर की रामायण को लेकर हुआ, अब वही जादू रामायण के मेकर्स करने की कोशिश कर रहे हैं।

हाल ही में खबर आई कि 18 जुलाई को फिल्म का ट्रेलर (Ramayana Trailer) दिल्ली में एक खास इवेंट में रिलीज किया जाएगा। नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही ‘रामायण’ को नमित मल्होत्रा की प्राइम फोकस स्टूडियोज, 8 बार ऑस्कर जीत चुके वीएफएक्स स्टूडियो डीएनईजी और यश की मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस के साथ मिलकर प्रोड्यूस कर रही है।

फिल्म को दो पार्ट्स में रिलीज किया जाएगा। फिल्म दुनियाभर में आईमैक्स में रिलीज होगी और इसका फर्स्ट पार्ट दिवाली 2026 और दूसरा पार्ट दिवाली 2027 में रिलीज किया जाएगा।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment