प्रधानमंत्री मोदी के लखनऊ आगमन को लेकर तैयारियां तेज, 21 नवंबर को यातायात डायवर्जन रहेगा लागू

Sanchar Now
5 Min Read

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार को राजधानी आएंगे। वह इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में प्रस्तावित कौशल भारत, कुशल भारत के अंतर्गत पांचवें कौशल दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे। इसके मद्देनजर यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। शनिवार को दोपहर 12 बजे से रात 10 बजे तक यातायात परिवर्तित रहेगा। इमरजेंसी की स्थिति में पुलिस स्कूली वाहन, शव वाहन, एंबुलेंस और फायर ब्रिगेड को निकलवाएगी।

इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान के आस पास यातायात व्यवस्थाविज्ञापन

  • डिगडिगा (लोहिया पार्क) चौराहा से आने वाला सामान्य यातायात गोमतीनगर नया ओवरब्रिज पर नहीं जा सकेगा। यह पिकप तिराहा होते हुए पॉलिटेक्निक चौराहा से अपने गंतव्य को जा सकेगा।
  • लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान तिराहा से इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान की ओर यातायात नहीं जा सकेगा। लोहिया अस्पताल जाने वाले व्यक्तियों के वाहन पिकप ढाल से उतरकर लोहिया अस्पताल से पहले तिराहा से गाएं मुड़कर अस्पताल के गेट नंबर एक से प्रवेश करेंगे।
  • पिकप ओवरब्रिज के ऊपर दोराहा से सामान्य यातायात पिकप पुल ढाल, इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान की ओर नहीं जाएगा। यह यातायात पॉलिटेक्निक चौराहा होकर जा सकेगा।
  • कठौता चौराहा से विजयीपुर अंडरपास, इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान चौराहा की तरफ सामान्य यातायात नहीं जा सकेगा। – – विजयीपुर अंडरपास से सामान्य यातायात इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान की ओर नहीं जाएगा।
  • बैंक आफ इंडिया तिराहा से सामान्य यातायात इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान की ओर नहीं जा सकेगा।
  • समिट बिल्डिंग तिराहा से विजयीपुर शहीद पथ अंडरपास के मध्य सर्विस रोड पर सामान्य यातायात का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा, यह वाहन पुलिस इन्क्लेव तिराहा होकर जा सकेगा।
  • न्यू हाईकोर्ट मोड़ से इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान चौराहा के मध्य सामान्य यातायात नहीं जा सकेगा।
  • मेघा मोटर्स की तरफ से सामान्य यातायात इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान की ओर नहीं आ सकेगा।
  • हयात होटल तिराहा की तरफ से सामान्य यातायात इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान की ओर नहीं जाएगा।
पढ़ें  लखनऊ की फेमस शर्मा की चाय पर जमी चुनावी चौपाल, नितिन नबीन ने फूंका यूपी 2027 का बिगुल

कमता तिराहा के आस पास यातायात डायवर्जन

  • कमता शहीद पथ तिराहा से विराज टावर से विजयीपुर अंडरपास तक सर्विस रोड पर सामान्य यातायात नहीं जा सकेगा।
  • कमता शहीद पथ तिराहा से शहीद पथ पर सामान्य यातायात नहीं जा सकेगा, बल्कि यह पालिटेक्निक चौराहा या चिनहट तिराहा होकर जा सकेगा।

पालिटेक्निक चौराहे के पास यातायात व्यवस्था

  • पालिटेक्निक चौराहा से हजरतगंज की ओर वाया लोहिया पथ आने वाला सामान्य यातायात वाया भूतनाथ, बादशाह नगर निशातगंज होकर जा सकेगा। इसी तरह समता मूलक चौराहा से वाया पेपर मिल काॅलोनी, गोमती बैराज पुल एवं 1090 चैराहे से वाया बालू अड्डा तिराहा बटलर रोड होकर जा सकेगा।
  • इंदिरा नहर पुल अयोध्या मार्ग से कमता तिराहा की तरफ सामान्य यातायात, बसें, कमर्शियल बड़े वाहन नहीं जा सकेंगे। ये इंदिरा नहर पुल चौराहा से किसानपथ होते हुए जाएंगे।

शहीद पथ के आस पास यातायात व्यवस्था

  • अय्यपा अंडरपास से शहीद पथ पर सामान्य यातायात नहीं जा सकेगा बल्कि यह यातायात हुसड़िया अंडरपास, हनीमेन चौराहा होकर जा सकेगा।
  • हुसड़िया से शहीद पथ पर सामान्य यातायात नहीं जा सकेगा। यह ग्वारी चौराहा, दयाल पैराडाइज चौराहा होकर जा सकेगा।
  • मलेशेमऊ अंडरपास से शहीद पथ पर सामान्य यातायात नहीं जा सकेगा। यह डीपीएस कट, पिपराघाट तिराहा, जनेश्वर मिश्र पार्क होकर जाएगा।
  • सीएमएस गोमतीनगर विस्तार तिराहा से शहीद पथ पर सामान्य यातायात नहीं जा सकेगा।
  • नीलमथा अंडरपास, जीडी गोइनका, लुलु माॅल, मेदांता अंडरपास, अंसल की तरफ से शहीद पथ पर सामान्य यातायात नहीं जा सकेगा।
  • सेक्टर-8 अंडरपास की तरफ से शहीद पथ पर सामान्य यातायात नहीं जा सकेगा।
  • – कानपुर रोड से आने वाली बसें, कमर्शियल बड़े वाहन शहीद पथ की तरफ नहीं जा सकेंगे।
पढ़ें  यूपी में छोटे उद्योगों के लिए ऐसे जमीन जुटाने जा रही योगी सरकार

अहिमामऊ के पास यातायात व्यवस्था

  • सुल्तानपुर रोड की तरफ से कबीरपुर किसानपथ अंडरपास से अहिमामऊ अंडरपास चैराहा की तरफ सामान्य यातायात नहीं जाएगा।
  • खुर्दही बाजार की तरफ से अहिमामऊ चौराहा होते हुये शहीद पथ पर सामान्य यातायात प्रतिबंधित रहेगा।
  • एचसीएल तिराहा की तरफ से अहिमामऊ होते हुये शहीद पथ पर सामान्य यातायात नहीं जा सकेगा।
  • रायबरेली मार्ग की तरफ से हरीकंशगढ़ी किसानपथ अंडरपास से पीजीआई तिराहा, उतरेठिया अंडरपास चौराहा की तरफ सामान्य यातायात प्रतिबंधित रहेगा।
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment