नोएडा के दादरी की सगी बहनों ने यूपीपीसीएस 2024 में लहराया परचम, बनीं असिस्टेंट कमिश्नर

Sanchar Now
2 Min Read

कहते हैं कि प्रयास करते रहना चाहिए। प्रयास करते-करते ही सफलता हासिल होती है। यह कहावत दादरी के डेरी मच्छा गांव की दो सगी बहनों पर सटीक बैठती है। चौथे और 5वें अटेम्प्ट में दोनों बहनों को सफलता हासिल हुई है। रविवार देर रात को यूपीपीसीएस 2024 का अंतिम परिणाम जारी हुआ। जिसमें गौतम बुद्धनगर की दो बहनों का असिस्टेंट कमिश्नर (कॉमर्शियल  टैक्स) पद पर चयन हुआ है। नेहा नागर को 156 और निधि नागर को 166वीं रैंक मिली है।

नेहा नागर ने बताया कि उनका यह चौथा अटेम्प्ट था और दूसरी बार वह इंटरव्यू में शामिल हुई थी। चौथे अटेम्प्ट तक पहुंचाने के बाद भी उन्होंने हार नहीं मानी थी। वह लगातार हर बार बेहतर करने की सोच रही थी। इस बार उनका सिलेक्शन हो गया है। वहीं उन्होंने बताया कि उनकी बहन का पांचवा प्रयास था और वह तीसरी बार इंटरव्यू में बैठी थी। माता-पिता और ईश्वर के आशीर्वाद से दोनों बहनों का एक साथ सिलेक्शन हो गया है।

उन्होंने यूपीपीसीएस की तैयारी कर रहे प्रतिभागियों से भी हार नहीं मानने की अपील की है। उन्होंने कहा कि संघर्ष भले लंबा हो सकता है, लेकिन जीत हमेशा तय होती है इसलिए हम दोनों बहनों को भी समय अधिक लगा, लेकिन दोनों का सिलेक्शन एक साथ हो गया है। उन्होंने बताया कि सेल्फ स्टडी करके उन्हें सफलता मिली है। दादरी के ही एक निजी स्कूल से उन्होंने हाई स्कूल व इंटर की पढ़ाई की। उन्होंने बताया जब सिलेक्शन नहीं होता था तो सबसे अधिक पिता का सहयोग मिलता था। पिता उन्हें प्रेरणा देते थे कि इस बार नहीं तो अगली बार सफलता जरूर मिलेगी इसलिए मेहनत करते रहो और आगे बढ़ते रहो।

पढ़ें  'मैंने सिर्फ पर्दा हटाया, उद्घाटन आप करें’- नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर PM मोदी की अनोखी अपील
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment