उत्तर प्रदेश में पुलिस विभाग में फेरबदल के तहत गौतमबुद्धनगर और गाजियाबाद के पुलिस कमिश्नर बदल दिए गए हैं। गौतमबुद्धनगर की पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह का तबादला कर उन्हें गाजियाबाद का पुलिस कमिश्नर बनाया गया है। वहीं, गाजियाबाद में तैनात जे रविंदर गौड़ को गौतमबुद्धनगर का नया पुलिस कमिश्नर नियुक्त किया गया है।
नीतू काद्यान का तबादला निरस्त
तबादला सूची में नीतू काद्यान का तबादला निरस्त कर दिया गया है। वहीं, गौतमबुद्धनगर की पुलिस उपायुक्त सुनीति को उनके पद से हटाकर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय, पुलिस महानिदेशक कार्यालय लखनऊ भेजा गया है।
प्रीति यादव को पीएसी में मिली तैनाती
गौतमबुद्धनगर में पुलिस उपायुक्त के पद पर तैनात प्रीति यादव को सेनानायक, 15वीं वाहिनी पीएसी आगरा बनाया गया है। पुलिस विभाग में किए गए इन बदलावों के तहत नोएडा और गाजियाबाद में पुलिस कमिश्नर की जिम्मेदारी नए अधिकारियों को सौंपी गई है।
