संविधान दिवस पर ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में अधिकारियों और कर्मचारियों ने संविधान के प्रति निष्ठा रखने का लिया संकल्प

Sanchar Now
2 Min Read

संचार नाउ। संविधान दिवस के अवसर पर बृहस्पतिवार को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की ओर से विभिन्न स्थानों पर शपथ कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान अधिकारियों और कर्मचारियों ने भारतीय संविधान के प्रति निष्ठा रखने तथा उसके मूल्यों और आदर्शों का पालन करने का संकल्प लिया।

ग्रेटर नोएडा वेस्ट के टेकजोन-4 स्थित प्राधिकरण कार्यालय में एसीईओ नुपुर गोयल ने अधिकारियों और कर्मचारियों को संविधान की शपथ दिलाई। कार्यक्रम में महाप्रबंधक एके सिंह, तहसीलदार सचेंद्र बहादुर सिंह, वरिष्ठ प्रबंधक राजेश कुमार व प्रभात शंकर समेत अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। वहीं ग्रेनो वेस्ट स्थित प्राधिकरण के दफ्तर में एसीईओ नूपुर गोयल ने जनसुनवाई की। सेक्टर 3 के निवासियों ने जलापूर्ति की समस्या से अवगत कराया।

एसीईओ ने जल विभाग को पानी की लाइन डालकर समस्या को शीघ्र हल करने के निर्देश दिए, जिस पर वरिष्ठ प्रबंधक जल राजेश कुमार ने एसीईओ को अवगत कराया कि सेक्टर- 3 में पानी की लाइन डालने के लिए वर्क अवार्ड कर दिया गया है। एक सप्ताह में पानी की नई लाइन डालने का काम शुरू करा दिया जाएगा। उन्होंने टेकजोन-4 में साफ-सफाई को और बेहतर करने के भी निर्देश दिए। संविधान दिवस के उपलक्ष में ही ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क-4 स्थित प्राधिकरण के ऑडिटोरियम में भी शपथ कार्यक्रम आयोजित किया गया। यहां ओएसडी अभिषेक पाठक, ओएसडी गिरीश कुमार झा, ओएसडी मुकेश कुमार सिंह, डीजीएम वित्त सुधीर गंगवार, प्रभारी महाप्रबंधक नियोजन सुधीर कुमार और वरिष्ठ प्रबंधक अजित भाई पटेल सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

पढ़ें  डाढ़ा गांव के 17 किसानों को मिले आबादी भूखंड, सोमवार को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में हुआ ड्रा
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment