देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से बुधवार को मुख्यमंत्री आवास में सपना राणा ने मुलाकात की। सपना राणा ने राज्य सरकार की मुख्यमंत्री कौशल उन्नयन एवं वैश्विक रोजगार योजना के अंतर्गत जर्मन भाषा का प्रशिक्षण प्राप्त कर भाषा परीक्षा उत्तीर्ण की, जिसके बाद उन्हें जर्मनी के हैम्बर्ग शहर स्थित शॉन क्लीनिक चिकित्सालय में 3060 यूरो (लगभग 3 लाख 30 हजार रुपये) प्रतिमाह वेतन पर नियुक्ति प्राप्त हुई है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार की मुख्यमंत्री कौशल उन्नयन एवं वैश्विक रोजगार योजना के तहत कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग द्वारा गठित विदेश रोजगार प्रकोष्ठ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उपलब्ध रोजगार अवसरों से राज्य के युवाओं को जोड़ने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है। वर्तमान में विदेश रोजगार प्रकोष्ठ द्वारा युवाओं को जापान एवं जर्मनी में सेवायोजित किए जाने के लिए भाषा प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। अब तक लगभग 65 युवाओं को जापान में रोजगार उपलब्ध कराया जा चुका है।
कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने बताया कि जर्मनी में परिचारिका (नर्सिंग) क्षेत्र में युवाओं के लिए रोजगार के पर्याप्त अवसर उपलब्ध हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए प्रकोष्ठ द्वारा जर्मन भाषा का प्रशिक्षण संचालित किया जा रहा है। इस प्रशिक्षण को प्राप्त करने के बाद टिहरी गढ़वाल की प्रशिक्षित परिचारिका सपना राणा का जर्मनी में परिचारिका के रूप में चयन हुआ है।सपना राणा ने अपनी स्कूली शिक्षा जवाहर नवोदय विद्यालय पोखाल टिहरी गढ़वाल से तथा परिचारिका की शिक्षा स्टेट नर्सिंग कालेज देहरादून से प्राप्त की है। राज्य सरकार की मुख्यमंत्री कौशल उन्नयन एवं वैश्विक रोजगार योजना के अंतर्गत जर्मन भाषा का प्रशिक्षण प्राप्त कर उन्होंने जर्मनी के हैम्बर्ग स्थित शॉन क्लीनिक चिकित्सालय में नियुक्ति हासिल की है।इस अवसर पर सचिव सी. रविशंकर भी उपस्थित रहे।
उत्तराखंड की सपना राणा को जर्मनी में मिली शानदार नौकरी, मुख्यमंत्री धामी ने दी शुभकामनाएं
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal
www.sancharnow.com
Leave a Comment
Leave a Comment
