राष्ट्रहित के लिए ऊर्जा संसाधनों की बचत हम सभी का सामूहिक दायित्व: सीएम धामी

Sanchar Now
1 Min Read

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राष्ट्रीय हित को सर्वोपरि रखते हुए ऊर्जा संसाधनों की बचत हम सभी का सामूहिक उत्तरदायित्व है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की देशवासियों से की गई अपील केवल आर्थिक बचत के लिए नहीं, बल्कि आत्मनिर्भर और सशक्त भारत के निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

मुख्यमंत्री ने की अपील

  • अनावश्यक विदेश यात्रा को टालना
  • स्थानीय और स्वदेशी उत्पादों को प्राथमिकता देना
  • पेट्रोल डीजल की खपत कम करने के लिए पब्लिक ट्रांसपोर्ट का उपयोग करना
  • ऊर्जा की बचत करना
  • एक साल के लिए स्वर्ण आभूषणों की खरीद से बचना
  • खेती में रासायनिक उर्वरक की बजाय प्राकृतिक खाद का इस्तेमाल करना
  • खाद्य तेल का संयमित उपयोग करना

मुख्यमंत्री ने कहा कि देवभूमि के नागरिक हमेशा राष्ट्र हित में अग्रणी रहे हैं। वोकल फॉर लोकल और आत्मनिर्भर भारत का संकल्प तभी सफल होगा जब हर नागरिक अपने स्तर पर योगदान दे।

मुख्यमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि राज्य की जनता प्रधानमंत्री के आह्वान को जन आंदोलन का रूप देगी।

प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में देश आत्मनिर्भरता की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है और सभी नागरिकों की सहभागिता से ये संकल्प और अधिक मजबूत होगा।

पढ़ें  मिशन 2027 के लिए सरकार-संगठन और संघ की बैठक में गहन मंथन, मुख्‍यमंत्री आवास पर हुई समन्वय बैठक
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment