सपा-कांग्रेस मिलकर लड़ेंगे यूपी चुनाव, अखिलेश बनेंगे सीएम! चाचा शिवपाल ने की भविष्यवाणी

Sanchar Now
3 Min Read

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने बुधवार को उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बड़ा बयान दिया. उन्होंने साफ किया कि विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी और कांग्रेस का गठबंधन बरकरार रहेगा और दोनों पार्टियां मिलकर चुनाव लड़ेंगी. शिवपाल यादव ने दावा किया कि अखिलेश यादव के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी.

एटा में पत्रकारों से बातचीत के दौरान शिवपाल यादव ने कहा, ‘सपा-कांग्रेस गठबंधन 2027 का चुनाव मिलकर लड़ेगा. अखिलेश यादव के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी.’ हालांकि, विधानसभा चुनाव के लिए सपा की रणनीति क्या होगी, इस पर शिवपाल यादव ने अभी अपने पत्ते नहीं खोले. उन्होंने कहा कि पार्टी ने अपनी चुनावी रणनीति का अभी खुलासा नहीं किया है और सही समय आने पर इसे सार्वजनिक किया जाएगा.

इस दौरान शिवपाल यादव ने बीजेपी पर भी जमकर निशाना साधा. उत्तराखंड में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज एफआईआर का जिक्र करते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी विपक्ष को कमजोर करने और खत्म करने की कोशिश कर रही है. सपा नेताओं को निशाना बनाकर कथित तौर पर AI जनरेटेड वीडियो बनाए जाने के सवाल पर भी शिवपाल यादव ने बीजेपी को घेरा. उन्होंने कहा कि इसकी शुरुआत बीजेपी ने की थी और समाजवादी पार्टी ने केवल उसकी कार्रवाई की प्रतिक्रिया दी है.

शिवपाल यादव ने भ्रष्टाचार और विकास के मुद्दे पर भी बीजेपी सरकार पर हमला बोला. उन्होंने सड़कों की खराब स्थिति और एक्सप्रेसवे पर गड्ढों का जिक्र करते हुए कहा कि इससे बीजेपी के विकास के दावों की हकीकत सामने आ गई है. उन्होंने सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर के हालिया बयानों पर भी पलटवार किया. शिवपाल ने कहा कि जब राजभर समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन में थे, तब उन्होंने बीजेपी के खिलाफ जो बयान दिए थे, वे सभी रिकॉर्ड में मौजूद हैं.

पढ़ें  सीमा हैदर, अंजू और ज्योति मौर्या को छोड़िए, पढ़िए UP की ये प्रेम कहानी... पत्नी का बनवाया मंदिर, रोज सुबह-शाम करता है पूजा

शिवपाल सिंह यादव बुधवार को एटा पहुंचे थे. यहां उन्होंने फेफड़ों के प्रत्यारोपण के बाद स्वास्थ्य लाभ ले रहे समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक रामेश्वर सिंह यादव से मुलाकात की और उनका हालचाल जाना. इसके अलावा वह सपा नेता शराफत हुसैन उर्फ काले के पिता हाजी अब्दुल अजीज के निधन पर शोक जताने उनके परिवार से भी मिले.

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment