सांप के काटने से मृत बेटे को मिट्टी में दबाकर परिवार वाले करते रहे रखवाली, तांत्रिक ने जिंदा करने दिया था भरोसा

Sanchar Now
3 Min Read

तंत्र-तंत्र का फेर मुरादाबाद के एक परिवार को भारी पड़ गया। एक तांत्रिक ने परिवार वालों को भरोसा दिलाया कि वो उनके मरे हुए बेटे को जिन्दा कर देगा। फिर जो हुआ उसका अंदाज़ा किसी को नहीं था।

तंत्र-मंत्र के चक्कर में एक परिवार ने अपने घर का चिराग खो दिया। बेटे की सांप काटने से मौत हुई तो माता-पिता तांत्रिक के पास पहुंच गए। आगे जो हुआ वो पढ़कर आप चौंक जाएंगे।

यह पूरा मामला कुन्दरकी थाना क्षेत्र के ऊंचाकानी गांव का है। गांव के रहने वाले बबलू के 14 साल के बेटे वरुण की घर में सोते समय सांप के काटने से मौत हो गई थी। जब वरुण को सांप ने काटा तो परिवार के लोग उसे अस्पताल में भर्ती करने के लिए लेकर गए, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। परिवार वालों ने लोगों के कहने में आकर उन्होंने सपेरों-तांत्रिकों से संपर्क किया।

दरअसल एक परिवार के 14 वर्षीय बेटे की सांप के काटने से मौत हो गई थी, लेकिन परिवार उसे तांत्रिक के पास ले गया। तांत्रिक ने 15 दिन में बेटे को जिंदा करने का वादा करके घर में कब्र बनवाई और तंत्र-मंत्र किया।

कब्र में डलवा दी बेटे की लाश, और…

तांत्रिक ने मृत बेटे की लाश को कब्र में डलवाया और बोला कि कब्र के पास बैठकर लगातार रोना होगा जिससे बच्चा जिंदा हो जाएगा। तांत्रिक ने कहा कि वह 15वें दिन वापस आएगा और कब्र खोदेगा, जिसके बाद उनका बेटा जिंदा मिलेगा। तांत्रिक के झांसे में आकर परिवार 14 दिन तक कब्र के पास बैठकर रोता रहा। 15वें दिन जब तांत्रिक नहीं आया तो उन्हें ठगी का शक हुआ।

पढ़ें  मुठभेड़ में पुलिस ने दो ईनामी बदमाशों को गोली मारकर किया गिरफ्तार

कब्र में सड़ गई लाश तो किया अंतिम संस्कार

दो हफ्ता बीत जाने के बाद परिजनों ने तांत्रिक को फोने किया तो उसने उनका फोन नहीं उठाया। 15वां दिन जब फोन न उठने पर ग्रामीणों को शक हुआ तो कब्र खोली गई। कब्र खोली तो सब भौचक्के रह गए। शव पूरी तरह से सड़ चुका था। आनन-फानन में बच्चे का अंतिम संस्कार किया गया।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment