Aaj Ka Panchang आज का पंचांग 13 नवंबर 2026 : आज कार्तिक शुक्ल चतुर्थी तिथि, जानें पूजा और छठ पूजा (नहाय-खाय) के लिए मुहूर्त का समय

Sanchar Now
4 Min Read

13 नवंबर को कार्तिक शुक्ल पक्ष की उदया तिथि चतुर्थी और शुक्रवार का दिन है। चतुर्थी तिथि शुक्रवार को रात 8 बजकर 43 मिनट तक रहेगी। शुक्रवार को पूरा दिन पूरी रात पार कर के शनिवार को सुबह 5 बजकर 23 मिनट तक धृति योग रहेगा। साथ ही 13 नवंबर को शाम 5 बजकर 18 मिनट तक मूल नक्षत्र रहेगा। 13 नवंबर को विनायक गणेश चतुर्थी का व्रत किया जायेगा। अलावा शुक्रवार से सूर्य षष्ठी व्रत की शुरुआत हो रही है। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए शुक्रवार का पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय।

13 नवंबर 2026 का पंचांग

  • कार्तिक शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि- 13 नवंबर को रात 8 बजकर 43 मिनट तक
  • मूल नक्षत्र- 13 नवंबर को शाम 5 बजकर 18 मिनट तक
  • धृति योग- 13 नवंबर को पूरा दिन पूरी रात पार कर के शनिवार को सुबह 5 बजकर 23 मिनट तक
  • 13 नवंबर विशेष- विनायक गणेश चतुर्थी व्रत, सूर्य षष्ठी व्रत

13 नवंबर 2026 का शुभ समय

  • ब्रह्म मुहूर्त- 04:56 ए एम से 05:48 ए एम
  • प्रातः संध्या- 05:22 ए एम से 06:41 ए एम
  • अभिजित मुहूर्त- 11:43 ए एम से 12:27 पी एम
  • विजय मुहूर्त- 01:53 पी एम से 02:36 पी एम
  • गोधूलि मुहूर्त- 05:29 पी एम से 05:55 पी एम
  • सायाह्न संध्या- 05:29 पी एम से 06:48 पी एम
  • रवि योग- 02:19 पी एम से 06:42 ए एम, नवंबर 13
  • निशिता मुहूर्त- 11:39 पी एम से 12:32 ए एम, नवंबर 13

राहुकाल का समय

  1. दिल्ली- सुबह 10:45 – 12:05 PM
  2. मुंबई- सुबह 10:58 – 12:23 PM
  3. चंडीगढ़- सुबह 10:47 – 12:07 PM
  4. लखनऊ- सुबह 10:29 – 11:51 AM
  5. भोपाल- सुबह 10:42 – 12:04 PM
  6. कोलकाता- सुबह 09:58 – 11:21 AM
  7. अहमदाबाद- दोपहर पहले 11:01 – 12:24 PM
  8. चेन्नई- सुबह 10:27 – 11:53 PM
पढ़ें  Aaj Ka Panchang आज का पंचांग 7 जून 2026 : आज अधिक मास की सप्तमी तिथि, जानें शुभ मुहूर्त

सूर्योदय-सूर्यास्त का समय 

  • सूर्योदय- सुबह 06:41 बजे
  • सूर्यास्त- शाम 05:28 बजे

सूर्य षष्ठी व्रत

शुक्रवार से सूर्य षष्ठी व्रत की शुरुआत हो रही है। छठ पूजा का यह व्रत मुख्य रूप से संतान की लंबी आयु, पारिवारिक सुख-समृद्धि, अच्छी सेहत और मनोवांछित फल की प्राप्ति के लिए किया जाता है। छठ पूजा का ये त्योहार पूरे चार दिनों तक मनाया जाता है। छठ पूजा के पहले दिन नहाय-खाय होता है। दूसरे दिन खरना, तीसरे दिन डूबते सूर्य को अर्घ्य और उसके अगले दिन अरुणोदय काल में उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देने के बाद व्रत का पारण किया जाता है।

विनायक चतुर्थी व्रत महत्व

प्रत्येक महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को संकष्टी श्री गणेश चतुर्थी व्रत और शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को विनायकी गणेश चतुर्थी का व्रत किया जाता है। श्री गणेश को चतुर्थी तिथि का अधिष्ठाता माना गया है। साथ ही इन्हें बुद्धि, समृद्धि और सौभाग्य के देवता के रूप में पूजा जाता है। गणेश जी की उपासना शीघ्र फलदायी मानी गयी है और इस दिन गणेश जी के निमित्त व्रत करने से व्यक्ति की समस्त इच्छाओं की पूर्ति होती है। साथ ही हर तरह के संकटों से छुटकारा मिलता है, ज्ञान की प्राप्ति होती है और धन-संपत्ति में भी बढ़ोतरी होती है।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment