Aaj Ka Panchang आज का पंचांग 14 अगस्त 2026 : आज सावन शुक्ल द्वितीया तिथि, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त

Sanchar Now
3 Min Read

नई दिल्ली। आज 14 अगस्त 2026, शुक्रवार का दिन आध्यात्मिक नजरिए से बेहद खास रहने वाला है। हिंदू पंचांग के हिसाब से आज श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि, जो शाम 6 बजकर 46 मिनट तक है और उसके बाद तृतीया तिथि लग जाएगी।

श्रावण मास का गुरुवार दिन भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा के लिए बेहद खास रहने वाला है, क्योंकि आज हरियाली तीज की तिथि शाम 6 बजकर 46 मिनट पर शुरू होगी, जो अगले दिन यानी 15 अगस्त की शाम 5 बजकर 28 मिनट पर खत्म होगी।

उत्तर भारतीय राज्यों में तीज का त्योहार महिलाओं द्वारा बहुत ही धूमधाम से मनाया जाता है। विशेष रूप से राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, बिहार और झारखंड में इसकी अलग ही रौनक देखने को मिलती है। श्रावण और भाद्रपद मास के दौरान महिलाओं द्वारा तीन प्रमुख तीज मनाई जाती हैं। यह पावन समय जीवन में उत्साह, आनंद और पारिवारिक संतुलन लाने का एक सुंदर संकेत देता है। एस्ट्रोपत्री के ज्योतिषी से जानिए आज पूजा का शुभ मुहूर्त, राहुकाल, चंद्रोदय और नक्षत्र के बारे में।

तिथि: शुक्ल पक्ष की द्वितीया – सायं 06 बजकर 46 मिनट तक, फिर तृतीया तिथि

योग: परिघ – प्रातः 09 बजकर 28 मिनट तक, फिर शिव

करण: बालव – प्रातः 07 बजकर 39 मिनट तक

करण: कौलव – सायं 06 बजकर 46 मिनट तक, फिर तैतिल

सूर्य और चंद्रमा की स्थिति

सूर्योदय का समय: प्रातः 05 बजकर 50 मिनट पर

सूर्यास्त का समय: सायं 07 बजकर 02 मिनट पर

चंद्रोदय का समय: प्रातः 07 बजकर 21 मिनट पर

पढ़ें  आज का पंचांग (Aaj Ka Panchang) 25 नवंबर 2025 : आज मार्गशीर्ष शुक्ल पंचमी तिथि, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

चंद्रास्त का समय: रात्रि 08 बजकर 01 मिनट पर

सूर्य और चंद्रमा की राशियां

सूर्य देव: कर्क राशि में स्थित हैं

चन्द्र देव: सिंह राशि में स्थित हैं

आज के शुभ मुहूर्त

अभिजीत मुहूर्त: दोपहर 11 बजकर 59 मिनट से दोपहर 12 बजक 52 मिनट तक

अमृत काल: रात्रि 09 बजकर 33 मिनट से रात्रि 11 बजकर 05 मिनट तक

आज के अशुभ समय

राहुकाल: प्रातः 10 बजकर 47 मिनट से दोपहर 12 बजकर 26 मिनट तक

गुलिकाल: प्रातः 07 बजकर 29 मिनट से प्रातः 09 बजकर 08 मिनट तक

यमगण्ड: दोपहर 03 बजकर 44 मिनट से सायं 05 बजकर 23 मिनट तक

आज का नक्षत्र

आज चंद्रदेव पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र में विराजमान रहेंगे।

पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र: अगले दिन तड़के 03 बजकर 42 मिनट (15 अगस्त) तक, फिर उत्तराफाल्गुनी

स्थान: 13°20’ सिंह राशि से 26°40’ सिंह राशि तक

नक्षत्र स्वामी: शुक्रदेव

राशि स्वामी: सूर्यदेव

देवता: भग (प्रेम और विवाह के देवता)

प्रतीक: बिस्तर या पलंग

सामान्य विशेषताएं: आकर्षक, मिलनसार, उदार, दानी, ईमानदार, मधुरभाषी, प्रभावशाली व्यक्तित्व, सुख-सुविधा प्रिय, कभी-कभी अहंकारी, दिखावा पसंद और थोड़े आलसी।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment