झांसी। बुविवि में 31 वें दीक्षांत समारोह हुआ। जिसमें आकांक्षा सर्वोच्च मेधावियों में सामने आई। राज्यपाल ने विकास परियोजनाओं का लोकार्पण किया। एआई टयूटर द्रोणा का शुभारंभ किया। राज्यपाल ने वक्तव्य में कहा कि पढ़ने में आगे 75 फीसदी बेटियां है। उन्होंने मंच से बेटियों के लिए कहा कि कोई परेशान करने आए तो ठोक दो। उ प्र की राज्यपाल कुलाधिपति आनंदी बेन पटेल ने बेटियों के लिए कहा कि अपने आप में इतनी ताकत रखो कि हर चुनौती का सामना कर सको। अभिभावकों को कहा कि अगर बच्चियों से गल्ती हो जाती है तो वह उन्हें माफ कर देना चाहिए।
उन्होंने कहा कि सरकार विज्ञान प्रौद्योगिकी महिला बालिका छात्रावास स्थापित जिलेवार होना है। अब बुविवि बहुत बदल गया है। पहले यहां छात्र एडमिशन लेकर मुम्बई काम को जाते थे अब ऐसा नहीं हो पाता है। सुझाव दिया कि बच्चों को स्किल सिखाओ। शुरूआत 100 से ही कर दो और उनसे पहले पूछो।
