सगाई में हर्ष फायरिंग का वीडियो वायरल, आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, देखे वीडियो

Sanchar Now
2 Min Read

ग्रेटर नोएडा। नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र में सगाई समारोह में हर्ष फायरिंग का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वायरल वीडियो में एक युवक के द्वारा जमकर एक पिस्टल से फायरिंग की जा रही है । वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने इस मामले में संज्ञान लेते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

दरसअल, तुगलपुर में 28 जनवरी को एक सगाई समारोह का कार्यक्रम था। जिसमें सिकंदराबाद से आये धर्मेंद्र शर्मा के द्वारा अपनी लाइसेंसी पिस्टल से जमकर फायरिंग की गई। इस दौरान फायरिंग की वीडियो भी बनाई गई। वीडियो में साफ तौर पर दिख रहा है कि किस तरह से धर्मेंद्र शर्मा उसमें हर्ष फायरिंग करते हुए नजर आ रहा है। जिसमें वह एक के बाद एक फायरिंग कर रहा है। फायरिंग का वीडियो किसी व्यक्ति द्वारा बना लिया गया और वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया।

वीडियो वायरल होते ही पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई और पुलिस ने जब इस पूरे मामले की जांच पड़ताल की तो पता चला कि यह वीडियो तो तुगलपुर का है। जिसके बाद पुलिस ने बुधवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया ।पुलिस ने इस मामले में बुलंदशहर जिले के सिकंदराबाद थाने के हसनपुर जागीर के रहने वाले धर्मेंद्र शर्मा को गिरफ्तार किया गया। धर्मेंद्र शर्मा के द्वारा ही अपनी लाइसेंसी पिस्टल से सगाई समारोह में फायरिंग की गई थी। पुलिस ने आरोपी धर्मेंद्र को जगत फार्म के पास से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से लाइसेंसी पिस्टल औऱ तीन जिंदा कारतूस बरामद किये है।

पढ़ें  Smooth-Talking Hacker Remote-Wipes Reporter's iPad, MacBook

नॉलेज पार्क थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि हर्ष फायरिंग करने के मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है । घटना में प्रयुक्त पिस्टल को भी बरामद कर लिया गया है।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment