‘बच्चों के लिए जिंदा रहना होगा…’ गंगा में कूदी महिला 14 घंटे में 40 KM तक बहती रही, क्या-क्या मन में आए विचार?

Sanchar Now
4 Min Read

मिर्जापुर के चील्ह में पति से इलाज के लिए रुपये नहीं मिलने से दुखी सुनीता देवी (38) मंगलवार की शाम छह बजे शास्त्री पुल से गंगा में कूद गई। पुलिस और गोताखोर देर शाम तक तलाश की, लेकिन पता नहीं चला।

लगभग 14 घंटे तक पानी में बहकर वो 40 किलोमीटर दूर चुनार स्थित गंगा पुल के पास पहुंच गई। बुधवार की सुबह आठ बजे मल्लाहों ने उसे बाहर निकाला। पानी से निकलने के बाद महिला को होश आया। सूचना पर पहुंचे मायके वाले उसे अपने साथ ले गए। महिला के सकुशल मिलने पर पुलिस और परिवार ने राहत की सांस ली है।

कोतवाल नीरज पाठक ने बताया कि कटरा कोतवाली क्षेत्र के लोहिया तालाब छोटी बसही निवासी सुनीता देवी (38) का पति सूरज माली निषाद गुजरात में काम करता है। पति से विवाद के बाद मंगलवार की शाम छह बजे सुनीता शास्त्री पुल पर पहुंची और गंगा नदी में छलांग लगा दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।

स्थानीय गोताखोरों की मदद से देर शाम तक नदी में तलाश की गई, लेकिन महिला का पता नहीं चला। अंधेरा होने से रात में तलाश अभियान रोकना पड़ा। बुधवार की सुबह पुलिस ने फिर खोजबीन शुरू कराई और एनडीआरएफ की टीम भी लगाई गई।

पुलिस को करीब 8 बजे महिला के चुनार में मिलने की जानकारी मिली। गंगा की धारा में बहते हुए महिला करीब 40 किलोमीटर दूर चुनार पक्का पुल के पास पहुंच गई। वहां बैठे मल्लाह रामबाबू, गणेश और रंजित ने बहती हुई महिला को देखकर बाहर निकाला।

पानी से निकालने के बाद उसे होश आया। इसके बाद पुलिस और परिजनों को सूचना दी गई। चुनार पुलिस ने बताया कि महिला पति से विवाद के बाद पक्का पुल से गंगा में कूद गई थी। कछवां के बरैनी गांव स्थित मायके से पहुंचे परिजन महिला को साथ ले गए।

पढ़ें  Etawah News: लापरवाही से औरैया का बंदी जेल से फरार, कारागार में मची अफरा-तफरी; वार्डर व तीन आरक्षी निलंबित

पति नकदी नहीं भेजते थे, सिर्फ खाने का सामान देते थे : सुनीता

सुनीता ने बताया कि पति गुजरात में रहते हैं। उसके तीन पुत्र और एक पुत्री हैं। पति गुजरात से सिर्फ राशन का पैसा देते थे। दवा आदि के लिए मांगने पर पैसे नहीं देते थे। उसे बुखार आया था । मंगलवार को दवा के लिए पैसे मांगे तो पति ने नहीं भेजे और कहा, ‘मर जाओ, मतलब नहीं है।’

इसके बाद पति ने फोन बंद कर लिया। बाद में उसने फोन कर मां से बात की। इसके बाद वह घर से निकली और शास्त्री पुल से गंगा में कूद गई। गंगा में बहते हुए वह कब चुनार पहुंची, उसे पता नहीं चला।

महिला मंगलवार की शाम गंगा नदी में कूद गई थी। तलाश की जा रही थी। बुधवार सुबह आठ बजे पता चला कि वह चुनार में मिल गई है। महिला स्वस्थ है। परिजनों ने बताया था कि पारिवारिक विवाद के चलते शास्त्री पुल से कूद गई थी। सभासद से बात हुई तो उसने बताया कि महिला मायके पहुंच गई है।-नीरज पाठक, कटरा कोतवाल

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment