नोएडा में 23 वर्षीय युवक ने वीडियो बनाकर की आत्महत्या, खाटू श्याम के कीर्तन में गया था पूरा परिवार

Sanchar Now
2 Min Read

सेक्टर-39 थाना क्षेत्र की सदरपुर कॉलोनी में शनिवार को 23 वर्षीय युवक ने घर में पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के समय परिवार के सभी सदस्य खाटू श्याम के कीर्तन में शामिल होने गए थे।

युवक ने आत्महत्या करने से पहले एक वीडियो भी बनाया था। घटना की जानकारी मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

परिवार गया था खाटू श्याम

पुलिस के मुताबिक सदरपुर कॉलोनी में रहने वाला 23 वर्षीय अजय परिवार के साथ रहता था। शनिवार को उसके परिवार के सदस्य खाटू श्याम के कीर्तन में शामिल होने गए थे। इस दौरान अजय घर पर अकेला था। शनिवार तड़के उसने कमरे में पंखे से फंदा लगाकर जान दे दी।

आत्महत्या से पहले बनाया वीडियो

बताया जा रहा है कि आत्महत्या करने से पहले युवक ने एक वीडियो बनाया था। इसमें उसने अपनी बात कही है। हालांकि, वीडियो में उसने आत्महत्या के पीछे क्या वजह बताई है, इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है।

पोस्टमार्टम के लिए भेजा

कीर्तन से लौटने पर परिजनों को घटना की जानकारी हुई। घर पहुंचने पर अजय का शव फंदे से लटका मिला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस ने कब्जे में लिया फोन

पुलिस ने युवक का मोबाइल फोन कब्जे में लेकर वीडियो की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आत्महत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है। वीडियो की जांच और परिजनों से पूछताछ के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

पढ़ें  CM योगी के दखल के बाद नोएडा में बड़ी कार्रवाई, 3000 बिजली कनेक्शन कटे; 19 लोगों पर केस दर्ज
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment