Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग), 24 November 2026: आज मंगलवार व्रत के साथ कार्तिक पूर्णिमा का स्नान-दान और देव दिवाली का पर्व है. पंचांग के अनुसार, आज कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा उपरांत प्रतिपदा तिथि, कृत्तिका नक्षत्र, विष्टि करण, परिघ योग, उत्तर का दिशाशूल है. इस दिन चंद्रमा मेष उपरांत वृष राशि में संचार करेंगे तो सूर्य वृश्चिक राशि में रहेंगे. आज कार्तिक पूर्णिमा, देव दिवाली और मंगलवार का व्रत एक ही दिन पड़ रहे हैं. आज कार्तिक पूर्णिमा का स्नान दान किया जाएगा और मंगलवार को हनुमानजी का व्रत रखा जाएगा. वहीं सूर्यास्त के समय दीपदान करने की मान्यता है. कार्तिक पूर्णिमा को स्नान, दान और दीपदान के लिए विशेष फलदायी माना जाता है. पौराणिक मान्यता के अनुसार, इसी दिन भगवान शिव ने त्रिपुरासुर का वध किया था. इस विजय की खुशी में देवताओं ने काशी में दीपोत्सव मनाया था, इसलिए इसे देव दिवाली कहा जाता है. इस दिन शाम को घर के मंदिर, तुलसी के पौधे और मुख्य द्वार पर दीपक जलाना शुभ माना जाता है. दिल्ली में आज प्रदोष काल में दीपदान का शुभ समय शाम 5 बजकर 24 मिनट से रात 8 बजकर 6 मिनट तक रहेगा. वहीं, काशी यानी वाराणसी में दीपदान का समय शाम 5 बजकर 8 मिनट से रात 7 बजकर 47 मिनट तक रहेगा.
मंगलवार का दिन राम भक्त हनुमान और ग्रहों के सेनापति मंगल देव को समर्पित है. इस दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और स्वच्छ लाल या नारंगी वस्त्र धारण करें. इसके बाद हनुमान जी के मंदिर में जाकर बजरंगबली को सिंदूर, चमेली का तेल, लाल फूल और बूंदी या गुड़-चना अर्पित करें. हनुमान चालीसा और बजरंग बाण का पाठ करें. इसके साथ ही ‘ॐ हं हनुमते नमः’ मंत्र का 108 बार जाप करना शुभ माना जाता है. श्रद्धालु अपनी श्रद्धा के अनुसार व्रत रख सकते हैं और जरूरतमंदों को भोजन करा सकते हैं. ज्योतिष शास्त्र में मंगलवार का संबंध मंगल ग्रह से माना गया है. मान्यता है कि इस दिन हनुमान जी की पूजा करने से मंगल दोष के प्रभाव में कमी आती है. मंगल ग्रह से संबंधित परेशानियों के लिए लाल मसूर की दाल, गुड़ और तांबे की वस्तुओं का दान करना भी शुभ माना जाता है. देव दीपावली पर घर के मुख्य द्वार, पूजा घर, तुलसी के पौधे, रसोई, छत, बालकनी और आंगन में दीपक जलाएं. इसके अलावा मंदिरों, नदी के घाटों और पवित्र जलाशयों के किनारे भी दीपदान किया जाता है. पंचांग से देखें आज के शुभ मुहूर्त और अशुभ समय.
आज का पंचांग (Aaj Ka Panchang), 24 नवंबर 2026
आज की तिथि- पूर्णिमा – 08:23 पी एम तक, प्रतिपदा तिथि
आज का नक्षत्र- कृत्तिका – 11:25 पी एम तक, रोहिणी नक्षत्र
आज का करण- विष्टि – 10:05 ए एम तक, बव – 08:23 पी एम तक
आज का योग- परिघ – 04:06 पी एम तक, फिर शिव योग
आज का पक्ष- शुक्ल पक्ष
आज का दिन- मंगलवार
चंद्र राशि- मेष उपरांत वृषभ राशिt
सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय
सूर्योदय- 06:51 ए एम
सूर्यास्त- 05:26 पी एम
चन्द्रोदय- 05:02 पी एम
चन्द्रास्त- चन्द्रास्त नहीं
दीपदान का शुभ मुहूर्त
प्रदोष काल में दीपदान का शुभ समय – शाम 5 बजकर 8 मिनट से रात 7 बजकर 47 मिनट तक
आज के शुभ योग और मुहूर्त 24 नवंबर 2026
ब्रह्म मुहूर्त: 05:04 ए एम से 05:57 ए एम
अभिजीत मुहूर्त: 11:47 ए एम से 12:30 पी एम
विजय मुहूर्त: 01:54 पी एम से 02:37 पी एम
गोधूलि मुहूर्त: 05:23 पी एम से 05:50 पी एम
निशिता मुहूर्त: 11:42 पी एम से 12:36 ए एम, 25 नवंबर
अमृत काल: 09:16 पी एम से 10:42 पी एम
सर्वार्थ सिद्धि योग: 06:51 ए एम से 11:25 पी एम
शिववास: श्मशान में – 08:23 पी एम तक, गौरी के साथ
आज के अशुभ मुहूर्त 24 नवंबर 2026
राहुकाल: 02:47 पी एम से 04:06 पी एम
यमगण्ड: 09:30 ए एम से 10:49 ए एम
गुलिक काल: 12:08 पी एम से 01:28 पी एम
दुर्मुहूर्त: 08:58 ए एम से 09:40 ए एम
वर्ज्य: 12:43 पी एम से 02:09 पी एम
आडल योग: 11:25 पी एम से 06:52 ए एम, 25 नवंबर
भद्रा: 06:51 ए एम से 10:05 ए एम
दिशाशूल: उत्तर
