बिसरख से दादरी की नई हरित मुहिम का आगाज, पौधरोपण के साथ स्वच्छता का संदेश, “ग्रीन दादरी–क्लीन दादरी” अभियान में पर्यावरण संरक्षण को लेकर लोगों ने लिया संकल्प

Sanchar Now
2 Min Read

संचार नाउ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत दादरी विधानसभा में पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से “ग्रीन दादरी–क्लीन दादरी” अभियान की शुरुआत की गई। अभियान का पहला कार्यक्रम बिसरख गांव में आयोजित हुआ, जहां पौधरोपण के साथ सार्वजनिक स्थलों की साफ-सफाई की गई।

दरअसल, अभियान के तहत जिला अध्यक्ष अभिषेक शर्मा के नेतृत्व में बिसरख के बारात घर परिसर में पौधरोपण किया गया। इसके बाद शिव मंदिर परिसर में भी पौधे लगाए गए और स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान ग्रामीणों और कार्यकर्ताओं को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करते हुए स्वच्छ एवं हरित वातावरण बनाए रखने का संदेश दिया गया।

जिला अध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने कहा कि पर्यावरण को बेहतर बनाने के लिए केवल पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं है। लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल और उनका संरक्षण भी उतना ही महत्वपूर्ण है। उन्होंने लोगों से अपने आसपास अधिक से अधिक पौधे लगाने के साथ उनकी जिम्मेदारी लेने की अपील की।

जिला पंचायत सदस्य एवं गौतमबुद्ध नगर के पूर्व जिला उपाध्यक्ष देवा भाटी ने बताया कि अभियान को दादरी विधानसभा के विभिन्न गांवों, कस्बों और सार्वजनिक स्थानों तक पहुंचाया जाएगा। इन स्थानों पर पौधरोपण, स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

देवा भाटी ने कहा कि अभियान को सफल बनाने में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ क्षेत्रवासियों की भागीदारी भी महत्वपूर्ण रहेगी। आने वाले दिनों में विधानसभा क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित कर स्वच्छता और हरियाली के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।

पढ़ें  प्रेम प्रसंग में शिव नाडर यूनिवर्सिटी में छात्र ने छात्रा को गोली मारकर खुद को मारी गोली, दोनों की हुई मौत

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में बिसरख मंडल अध्यक्ष लोकेश त्यागी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख अमरीश भाटी, अरुण यादव, अंकित भाटी, रोहित भाटी, डॉ. सुरेंद्र बैसला, विपिन भाटी, शिवम शर्मा, निशांत तोंगड़ समेत बड़ी संख्या में युवा, कार्यकर्ता और ग्रामीण मौजूद रहे।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment