कपिल देव को डॉक्टर और पाकिस्तान को बता दिया बीमारी, सीएम योगी ने पड़ोसी मुल्क पर किया तीखा हमला

Sanchar Now
3 Min Read

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज पांच मार्च को ग्रेटर नोएडा में सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल के उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे। यहां उन्होंने पाकिस्तान की तुलना बीमारी से और भारत के जाने-माने क्रिकेटर कपिल देव की तुलना डॉक्टर से करते हुए पड़ोसी मुल्क पर जमकर निशाना साधते हुए तंज कसा है। इसके साथ ही पहले की सरकार पर हमला बोलते हुए कहा- “पहले माफिया के सामने सरकार नतमस्तक थी। एक जिला, एक माफिया।”

कपिल देव के होंने से पाकिस्तान आधा मैच हार जाती

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कार्यक्रम में लोगों को संबोधित करते हुए कहा- डॉक्टर के द्वारा दी जाने वाली राय सही होनी चाहिए। हर व्यक्ति के लिए सुलभ होना चाहिए। डॉक्टर का अच्छा व्यवहार, मरीज की आधी से अधिक बीमारी को समाप्त कर देता है। जैसे- जब कपिल देव भारत की क्रिकेट टीम के रूप में या एक कैप्टन के रूप में भारतीय टीम को लीड करते थे, तो हमारी विरोधी पाकिस्तान की टीम आधा मैंच वहीं से हार जाती थी।

पाकिस्तान की तुलना बीमारी से करके क्या बोले सीएम

इसके बाद मुख्यमंत्री ने कहा- आप बीमारी की तुलना पाकिस्तान से कर लें, तो यह मानकर चलिए कि डॉक्टर कपिल देव के होने से बीमारी पाकिस्तान की आधी हार वैसे ही हो जाए डॉक्टर को देखकर। स्वाभाविक रूप से आधी बीमारी डॉक्टर के व्यवहार और उनके द्वारा दी जाने वाली राय से ठीक हो जाए, तो फिर बाकी तो डॉक्टर की दवा भी है और दुआ भी है। दोनों एक साथ काम करते हैं। डॉक्टर को दुआ मिलती है और मरीज को दवा, जिससे दोनों को लाभ मिलता है।

पढ़ें  गाजियाबाद से बांदा आकर करता था अवैध खनन, 19 लोगों के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई, गैंग का सरगना गिरफ्तार

पहले था ‘एक जिला, एक माफिया’ अब…

अपने संबोधन में योगी आदित्यनाथ ने बीती सरकार पर भी हमला बोला। उन्होंने बीती सरकार के समय होने वाले माफिया राज पर बोलते हुए कहा- पहले माफिया के सामने सरकार नतमस्तक थी। एक जिला, एक माफिया। अब एक जिला एक मेडिकल कॉलेज है। आज उत्तर प्रदेश ग्रोथ इंजन के तौर पर सामने आया है। उन्होंने कहा- अस्पताल शुरू होने से एक हजार लोगों को रोजगार मिलेगा।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment