अधिकार यात्रा नहीं, पश्चाताप यात्रा निकाले सपा; पंकज चौधरी ने अखिलेश यादव को दी सलाह

Sanchar Now
4 Min Read

बस्ती। गोरखपुर में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के पीडीए यात्रा निकालने और चौरीचौरा में पीडीए वर्ग के लोगों को सम्मानित किए जाने पर तंज कसते हुए केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री व भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने बुधवार को कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव अखिलेश यादव को पीडीए यात्रा के बजाय पश्चाताप यात्रा निकालनी चाहिए।

शहीदों को जाति और धर्म के आधार पर नहीं बांटना चाहिए। देश की आजादी के लिए बलिदान देने वाले सभी वीर सपूत पूरे राष्ट्र के गौरव हैं। उन्हें किसी जाति या वर्ग विशेष तक सीमित करना उचित नहीं है। वर्ष 2012 से 2017 के बीच सपा सरकार के कार्यकाल में प्रदेश में जो कुछ हुआ, उसके लिए उन्हें जनता से माफी मांगनी चाहिए

सर्किट हाउस मेंं पत्रकारों से बातचीत में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी ने कहा कि सपा शासनकाल में प्रदेश में दंगे हुए, भ्रष्टाचार बढ़ा और कानून व्यवस्था की स्थिति खराब रही। महिलाओं के लिए शाम के समय घर से निकलना मुश्किल हो गया था। उस दौर में प्रदेश की जनता ने जो परेशानियां झेली हैं, उन्हें भुलाया नहीं जा सकता

उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार और कानून व्यवस्था की बदहाली के लिए अखिलेश यादव को प्रदेश में जगह-जगह जाकर पश्चाताप करना चाहिए। वर्ष 2012 से 2017 के बीच की गलतियों के लिए जनता उन्हें माफ करने वाली नहीं है।

कहा कि आजादी के 75वें वर्ष के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश के गुमनाम स्वतंत्रता सेनानियों और वीर सपूतों को सम्मान दिलाने का काम किया। ऐसे महापुरुषों के योगदान को सामने लाकर उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई गई। शहीदों का सम्मान राजनीतिक विचारधारा और जातिगत दायरे से ऊपर उठकर होना चाहिए।

पढ़ें  उन्नाव में गंगा एक्सप्रेस-वे पर खड़ा था ट्रक, पीछे से आकर भिड़ी कार; 4 लोगों की मौत

थोड़ा पढ़ें लिखे अखिलेश: पंकज चौधरी

मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की ओर से उठाए जा रहे सवालों पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव को इस विषय में थोड़ा पढ़ना-लिखना चाहिए। एसआईआर पहली बार नहीं हो रहा है, बल्कि यह नौवीं बार की प्रक्रिया है। मतदाता सूची के शुद्धिकरण के लिए चुनाव आयोग यह प्रक्रिया कराता है। विपक्ष के पास अब केवल आरोप लगाने का काम रह गया है।

अखिलेश यादव की ओर से मतदाता सूची से नाम कटने के बाद 14 लाख 85 हजार वोट जुड़ने पर सवाल उठाए जाने के संबंध में कहा कि मतदाता सूची के शुद्धिकरण के दौरान भी कुछ त्रुटियां रह सकती हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए चुनाव आयोग ने 17 नवंबर को नई मतदाता सूची का आलेख्य प्रकाशन किया है। जिन मतदाताओं के नाम छूट गए हैं, वे निर्धारित प्रक्रिया के तहत नाम जुड़वा सकते हैं। वहीं गलत तरीके से दर्ज नामों को हटवाने का भी विकल्प उपलब्ध है।

कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता साल के 365 दिन जनता के बीच रहकर सेवा करते हैं, जबकि विपक्ष के पास केवल आरोप लगाने का काम रह गया है। कार्यकर्ताओं की मेहनत और सरकार के कामकाज के आधार पर भाजपा उपलब्धियों और संगठन की ताकत के दम पर भाजपा तीसरी बार सरकार बनाएगी।

प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी हरैया व बस्ती सदर विधानसभा क्षेत्र में रहने वाले भारतीय जनता पार्टी के पूर्व एवं वर्तमान पदाधिकारी के साथ सर्किट हाउस में करीब दो घंटे तक बैठक की।

पढ़ें  बागेश्वर सीट से नवनिर्वाचित विधायक पार्वती दास ने ली पद और गोपनीयता की शपथ, विधानसभा अध्यक्ष, सीएम धामी समेत कई मंत्री रहे मौजूद
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment