नोएडा की सुपरटेक द रोमानो सोसायटी में संकट, 400 परिवारों को छोड़ मेंटिनेंस एजेंसी फरार, तीन मालिकों पर FIR

Sanchar Now
2 Min Read

नोएडा के सेक्टर-118 स्थित सुपरटेक द रोमानो सोसायटी में रहने वाले करीब 400 परिवार इन दिनों भारी परेशानी का सामना कर रहे हैं. दरअसल, सोसायटी की मेंटिनेंस संभाल रही एजेंसी अचानक काम छोड़कर चली गई, जिसके बाद पानी, बिजली, लिफ्ट और सुरक्षा जैसी जरूरी सुविधाएं प्रभावित हो गई हैं. लोगों का कहना है कि एजेंसी बिना कोई जानकारी दिए और जरूरी रिकॉर्ड सौंपे गायब हो गई. इसके बाद, निवासियों ने एजेंसी के तीन मालिकों के खिलाफ सेक्टर-113 थाने में शिकायत दर्ज कराई है.

14 मई को अचानक बंद कर दिया गया मेंटिनेंस का काम 

निवासियों के मुताबिक 14 मई से मेंटिनेंस का काम अचानक बंद कर दिया गया. कई टावरों में पानी की सप्लाई रुक-रुक कर हो रही है, तो वहीं यहां बिजली कटौती की समस्या भी बढ़ गई है. इससे बुजुर्गों, बच्चों और मरीजों को सबसे ज्यादा दिक्कत हो रही है, क्योंकि लिफ्ट बंद होने का डर बना हुआ है. वहां रह रहे लोगों का कहना है कि अगर कोई लिफ्ट में फंस जाए या आग जैसी आपात स्थिति हो जाए, तो मदद के लिए कोई तकनीकी स्टाफ मौजूद ही नहीं है.

सिक्योरिटी गार्डों ने काम किया बंद

सोसायटी में सुरक्षा व्यवस्था भी लगभग खत्म हो चुकी है. सिक्योरिटी गार्डों ने काम बंद कर दिया है, जिससे बिना जांच के बाहरी लोग अंदर आ जा रहे हैं. निवासियों का आरोप है कि वे नियमित रूप से मेंटिनेंस चार्ज भर रहे थे, लेकिन सुविधाएं लगातार खराब होती गईं. जब लोगों ने विरोध किया तो कंपनी ने काम छोड़ दिया.

पुलिस ने शुरू की जांच

पढ़ें  निक्की भाटी केस में आया भावनात्मक मोड़: समझौते के बाद बदलेंगे रिश्ते, बच्चों के भविष्य को लेकर बनी सहमति

ये पूरा मामला इसलिए और गंभीर हो गया है, क्योंकि सुपरटेक बिल्डर पहले ही दिवालिया हो चुका है और अभी तक सोसायटी में एओए का गठन भी नहीं हुआ है. फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि एजेंसी अचानक काम छोड़कर क्यों चली गई.

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment