सुपरटेक अपकंट्री सोसायटी में अवैध पीजी की जांच पर बवाल, ग्रेटर नोएडा में YEIDA की टीम के साथ बदसलूकी

Sanchar Now
2 Min Read

दनकौर। यमुना प्राधिकरण के सेक्टर-22डी स्थित सुपरटेक अपकंट्री सोसाइटी में मंगलवार को सत्यापन करने पहुंची प्राधिकरण की टीम के साथ अभद्रता का मामला सामने आया है। घटना का एक वीडियो देर शाम सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।हालांकि, देर शाम तक मामले में पुलिस को कोई लिखित शिकायत नहीं मिली थी।

सोसाइटी में लंबे समय से कुछ फ्लैटों में संचालित पीजी (पेइंग गेस्ट) और कॉमर्शियल किचन को लेकर स्थानीय निवासियों में नाराजगी थी। उनका आरोप है कि इन गतिविधियों के कारण सोसाइटी में सुरक्षा व्यवस्था प्रभावित हो रही है और पार्किंग, साफ-सफाई, शोर-शराबा लगातार बढ़ रहा है। इस संबंध में कुछ दिन पहले सोसाइटी के निवासियों ने यमुना प्राधिकरण के अधिकारियों को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की थी। इसके आधार पर मंगलवार को यमुना प्राधिकरण की टीम मौके पर सत्यापन और जांच के लिए पहुंची। आरोप है कि इस दौरान कुछ पीजी संचालकों ने टीम के साथ अभद्र व्यवहार किया और जांच प्रक्रिया में बाधा डालने का प्रयास किया। मौके पर मौजूद लोगों ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा कर दिया, जो अब वायरल हो रहा है। कोतवाली प्रभारी मनोज सिंह का कहना है कि अभी तक इस मामले में कोई लिखित शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। वीडियो का संज्ञान लेकर कार्रवाई की जाएगी।

पढ़ें  ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण गेट पर सेव एनिमल टीम का जोरदार प्रदर्शन, घायल गोवंश के लिए नज़दीकी गौशाला की मांग
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment