ग्रेटर नोएडा में हाईवोल्टेज ड्रामा: प्रेमी की दूसरी शादी की खबर से आहत महिला हाईटेंशन टावर पर चढ़ी, 5 घंटे बाद उतारी गई

Sanchar Now
2 Min Read

उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा स्तिथ पाली गांव में शनिवार को एक महिला प्रेमी की दूसरी शादी की बात से परेशान होकर हाईटेंशन बिजली लाइन के पोल पर चढ़ गई. महिला को नीचे उतारने के लिए उसके दोनों बच्चे और पुलिसकर्मी लगातार गुहार लगाते रहे, लेकिन वह नीचे उतरने को तैयार नहीं हुई.

हाईटेंशन लाइन के कारण मौके पर अफरा-तफरी मच गई. स्थिति की गंभीरता को देखते हुए सूरजपुर कोतवाली पुलिस ने बिजली विभाग और रेस्क्यू टीम को बुलाया. करीब पांच घंटे तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद महिला को सुरक्षित नीचे उतार लिया गया.

महिला गोरखपुर की रहने वाली है

जानकारी के मुताबिक एक महिला मूलरूप से गोरखपुर की रहने वाली है. वह पति को छोड़कर अपने दो बच्चों के साथ ग्रेटर नोएडा में रह रही है. वह दादरी में एक युवक के साथ रह रही थी. आरोप है कि अब वह युवक किसी दूसरी महिला से शादी करने जा रहा है. इसी बात को लेकर महिला परेशान थी. इस कारण वह हाईटेंशन लाइन पर चढ़ गई.

पुलिस को करणी पड़ी मशक्कत 

शनिवार सुबह करीब 11 बजे पुलिस को सूचना मिली कि एक महिला हाईटेंशन बिजली लाइन के पोल पर चढ़ गई है. सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई. पुलिसकर्मियों ने महिला को समझाने और सुरक्षित नीचे उतारने का प्रयास किया. उसके बच्चे भी मां से नीचे आने की गुहार लगाते रहे, लेकिन महिला अपनी जिद पर अड़ी रही.

हाईटेंशन लाइन के चलते पुलिस के सामने उसे सुरक्षित नीचे उतारने की चुनौती थी. एहतियात के तौर पर नीचे जाल लगाया गया. इसके बाद बिजली विभाग की टीम और रेस्क्यू टीम ने मोर्चा संभाला. काफी देर तक समझाने और मशक्कत के बाद टीम महिला तक पहुंची और उसे सुरक्षित नीचे उतार लिया. इस दौरान काफी देर तक मौके पर अफरा-तफरी का माहौल रहा.

पढ़ें  ग्रेटर नोएडा में प्राधिकरण की जमीन पर प्लॉटिंग का खेल! भनौता में कॉलोनाइजर बेखौफ, अधिकारी मौन क्यों?
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment