कौन हैं शरद कपूर? कभी शाहरुख-सलमान संग किया था काम, अब हो गई ऐसी हालत, एक्टर को पहचानना हुआ मुश्किल

Sanchar Now
4 Min Read

नई दिल्ली। 2000 में रिलीज हुई फिल्म जोश में शाह रुख खान और ऐश्वर्या राय के अपोजिट नजर आए 90 के दशक के मशहूर अभिनेता शरद कुमार इस वक्त मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं। उनकी लेटेस्ट वीडियो को देखकर फैंस के अपनी आंखों पर यकीन नहीं कर पा रहे हैं कि ये वही स्टार हैं, जिनके अभिनय के वह कभी कायल हुआ करते थे।

हाल ही में शरद कपूर का जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें अभिनेता घर पर आए मुश्किल हालातों की वजह से अपने 4 पालतू कुत्तों से अलग होने का दर्द बयां करते हुए दिखाई दिए। इसके साथ ही उन्होंने बॉलीवुड से भी काम को लेकर मदद की गुहार लगाई।

मैं उनके बिना नहीं जी सकता-शरद कपूर

शरद कपूर की दोस्त और बेजुबान पब्लिक वेलफेयर ट्रस्ट की फाउंडर हेमा चौधरी ने बताया कि अभिनेता इन दिनों हेल्थ इशू से गुजर रहे हैं, जिससे रिकवर होने के लिए अभिनेता को टाइम चाहिए। जिसकी वजह से कुछ समय के लिए उनके डॉग्स को यहां पर मूव किया गया है, जहां उनकी पूरी देखभाल होगी।

शरद ने भी अपने मुश्किल हालातों पर बात करते हुए कहा कि वह बस कुछ समय के लिए अपने डॉग्स से अलग हो रहे हैं। उन्होंने कहा, “इस वक्त मेरे घर में कुछ दिक्कतें चल रही हैं। इस घर के बाद जब मैं एक बंगले में शिफ्ट हो जाऊंगा, तो मैं योदा से अपने बच्चे वापिस ले लूंगा। मैं उनके बगैर नहीं जी सकता। एक एक्टर के रूप में मैं बहुत इमोशनल इंसान हूं। तो मैं उनके साथ कैसे गलत कर सकता हूं।”

पढ़ें  नहीं रहे टीवी एक्टर ऋतुराज सिंह, 59 साल की उम्र में हार्ट अटैक से हुई मौत

इंजरी की वजह से होना पड़ा एक्टिंग से दूर

शरद कपूर ने इसके अलावा एक्ट्रेस जया भट्टाचार्य से बात करते हुए ये भी बताया कि वह बार्सिलोना में फुटबॉल खेलने के दौरान लगी चोट की वजह से एक्टिंग से दूर रहे और अब अभिनय में लौटने के इच्छुक हैं। अभिनेता ने कहा, मैं बार्सिलोना में फुटबॉल खेलने गया था। कई बड़े प्लेयर टीम में थे। मुझे लगा कि मैं बहुत बड़ा प्लेयर हूं। मैं खुद को मैसी समझ रहा था। खेल के दौरान एक आदमी का पैर मेरे को लगा, जिसके बाद मुझे ऐसा महसूस हुआ की बड़ी इंजरी हो गई है।

बॉलीवुड से अभिनेता ने मांगा काम

जया भट्टाचार्य से बात करते हुए अभिनेता ने बताया कि वह अपने काम पर लौटना चाहते हैं। बॉलीवुड से गुहार लगाते हुए शरद कपूर ने कहा, “मैं उन सबसे बस यही गुजारिश करना चाहता हूं कि मैं अच्छे काम की तलाश में हूं। मुझे आपका सपोर्ट चाहिए। आपका मोरल सपोर्ट भी मेरे लिए काफी होगा। मैं एक अच्छा एक्टर हूं, ये आप सब जानते हैं। सच यह है कि पैसा कोई मुद्दा नहीं है।”

शरद ने बताया कि वह इंजरी से रिकवर होने के बाद ये उम्मीद कर रहे हैं कि वह जनवरी तक अपने काम पर लौट आएंगे। उसके बाद वह फिल्म, टीवी और ओटीटी प्लेटफॉर्म पर एक्सप्लोर करना चाहेंगें।

सोशल मीडिया पर फैंस ने बढ़ाया हौंसला

गंदी बनियान और मैली जींस में एक्टर को वॉकर के सहारे चलता देखकर सोशल मीडिया यूजर्स का दिल पसीज गया है। एक यूजर ने लिखा, “टेक केयर सर एंड गॉड ब्लेस यू…आपका कमबैक जोरदार होगा।” दूसरे यूजर ने लिखा, “आप बहुत अच्छे इंसान और एक्टर हो। आपको हम भी ज्यादा से ज्यादा फिल्मों में देखना चाहेंगे।” अन्य यूजर ने लिखा, “प्लीज शाह रुख,सलमान, करण जौहर आप सब इनकी मदद करें, ये बहुत अच्छे इंसान हैं। इनको काम दें।”

पढ़ें  पाकिस्तान क्रिकेट में फिर हुआ बड़ा बवाल, पीसीबी में उलटफेर; नया चेयरमैन अनाउंस हुआ
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment